📅 Friday, 20 November 2026 | 05:04 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 83,021.75 ▲ +489.55 (+0.59%) • निफ्टी 50: 25,514.30 ▲ +126.90 (+0.50%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹125,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹156,000 • ☀️ उज्जैन: 15°C (साफ आसमान)
जोधपुर

दूल्हे का परिवार कहता था- अच्छी बहू आई है, 8 दिन बाद गहने और कैश लेकर हुई फरार..

📅 17 August 2021, 01:00 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
दूल्हे का परिवार कहता था- अच्छी बहू आई है, 8 दिन बाद गहने और कैश लेकर हुई फरार..
दूल्हे का परिवार कहता था- अच्छी बहू आई है, 8 दिन बाद गहने और कैश लेकर हुई फरार..

जोधपुर में सर्राफा व्यापारी की पत्नी के 8 दिन बाद ही घर से कैश और गहने लेकर भागने के मामले में नई जानकारियां सामने आ रही है। दूल्हे के परिवार का कहना है कि शादी के बाद युवती का व्यवहार अच्छा था। संस्कारी लग रही थी। उसने सभी का दिल जीत लिया था। मराठी होने के बावजूद बहुत अच्छे से मारवाड़ी बोल लेती थी। 12 अगस्त को दुल्हन घर की तिजोरी में रखे सोने-चांदी के गहने और 42 हजार कैश लेकर भाग गई। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी है।

पीड़ित युवक भोमाराम सोनी के परिजनों ने बताया कि शादी के दिन से ही दुल्हन रेणुका ने सभी घर वालों का दिल जीत लिया था। सभी खुश थे कि घर में अच्छी बहू आई है। उन्होंने बताया कि रेणुका मराठी, हिंदी के साथ मारवाड़ी भी अच्छे से बोलती थी। इससे घर में सभी खुश थे कि यहां की भाषा बोलने-समझने में उसे परेशानी नहीं थी। वह जल्द ही माहौल में घुल-मिल गई थी।

परिवार ने बताया कि रेणुका शादी के बाद से ही घर के कामों में हाथ बंटाने लगी थी। घर के सभी सदस्यों का ध्यान रखती थी, लेकिन 12 अगस्त की सुबह जब परिवार वाले उठे तो दुल्हन घर में नहीं थी। सभी जगह तलाश किया, लेकिन कहीं नहीं मिली। उसके परिजनों से फोन पर भी संपर्क करने की कोशिश की। सामने से कोई जवाब नहीं आया। आखिर घर की अलमारी खोलकर देखा तो पता चला कि वह रकम लेकर भागी है। तिजोरी से सोने के जेवर और 42 हजार रुपए गायब थे।

दरअसल, शहर के बनाड़ थाना क्षेत्र के थबुकड़ा निवासी भोमाराम सोनी ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया। भोमाराम ने 4 अगस्त को महाराष्ट्र के ठाणे निवासी रेणुका से शादी रचाई थी। शादी के लिए उसके पिता ने 2 लाख 10 हजार रुपए बिचौलियों को दिए थे। 12 अगस्त को दुल्हन तिजोरी खाली कर गायब हो गई।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल