MP Police Constable Admit Card: एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
MP Police Constable Exam 2023: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने हाल ही में अपनी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस तरह लगभग 8 लाख युवाओं का इंतजार अब खत्म हो चुका है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रिजस्ट्रेनशन नंबर, पासवर्ड या जन्म तिथि का उपयोग करके लॉग इन करना होगा। जानकारी के अनुसार, एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 12 अगस्त 2023 को दो पालियों में होगी।
दो पाली में होगी परीक्षा
पहली पाली का समय सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक है। जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 7411 पदों पर भर्ती होनी है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) इसका आयोजन कर रहा है। इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित समय का ध्यान रखना चाहिए ताकि वे समय से परीक्षा स्थल पर पहुंच सकें।
जानकारी के अनुसार, लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार ही अगले चरणों में शामिल हो सकंगे। लिखित परीक्षा में पास होने वाले आवेदकों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) में पास होना पड़ेगा। इसके बाद उनके दस्तावेज का सत्यापन किया जाएगा।
एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया : 1703 पदों पर निकली सीधी भर्ती, जानिए आवेदन की अंतिम तिथि
विधि छात्रों के लिए राजस्थान पुलिस मुख्यालय में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका : 11 दिसम्बर तक राजकॉप सिटीजन ऐप से करें आवेदन
भारत की अर्थव्यवस्था में अभूतपूर्व गति : नई नौकरियां, मजबूत अर्थव्यवस्था : 2026 में भारत में पीएमआई 59.5