📅 Sunday, 11 October 2026 | 06:33 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.09 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
नौकरी

Govt Jobs 2022 : रिसर्च एनालिस्ट सहित अन्य पदों पर निकली भर्ती, 5 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन, जानें डिटेल्स

📅 17 July 2022, 05:14 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Govt Jobs 2022 : रिसर्च एनालिस्ट सहित अन्य पदों पर निकली भर्ती, 5 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन, जानें डिटेल्स
Govt Jobs 2022 : रिसर्च एनालिस्ट सहित अन्य पदों पर निकली भर्ती, 5 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन, जानें डिटेल्स

मनोहर पर्रिकर इंस्टीट्यूट ऑफ डिफेंस स्टडीज एंड एनालिसिस (MP – IDSA) ने सीनियर फेलो और रिसर्च फेलो सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट idsa.in पर नोटिफिकेशन जारी किया है। ‌उम्मीदवार MP-IDSA Recruitment 2022 के लिए 5 अगस्त 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

Government Job 2022: इन पदों पर भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से सीनियर फेलो के 3 पद, रिसर्च फेलो (सेलेक्शन स्केल) के 4 पद, रिसर्च फेलो के 4 पद, एसोसिएट फेलों के 2 पद और रिसर्च एनालिस्ट के 6 पद सहित कुल 19 पदों पर भर्ती की जाएगी। सीनियर फेलो पदों पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल 14 के तहत सैलरी दी जाएगी।

Sarkari Naukri Notification 2022: क्या होनी चाहिए आयु सीमा

सीनियर फेलो पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 52 साल से अधिक नहीं होना चाहिए। ‌इसके अलावा उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में मास्टर्स की डिग्री या M.Phil या Ph.D होना चाहिए। वहीं, रिसर्च फेलो पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 50 साल, एसोसिएट फेलो के लिए 45 साल और रिसर्च एनालिस्ट पदों के लिए 35 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। योग्यता से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

Government Job Notification 2022: ऐसे करें अप्लाई

योग्य उम्मीदवार MP IDSA Recruitment 2022 के लिए निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेज नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर समय के अंदर भेज सकते हैं। ‌अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें