Govt Jobs 2022 : फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में 5043 पदों पर भर्ती, आज से करें आवेदन, जानें डिटेल्स
फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) ने जूनियर इंजीनियर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी FCI Non Executive Recruitment 2022 के लिए 6 सितंबर 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 5 अक्टूबर 2022 निर्धारित की गई है।
नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में जूनियर इंजीनियर, स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट ग्रेड 3 सहित 5043 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जूनियर इंजीनियर पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 34000 रुपए से 103400 रुपए महीने तक वेतन दिया जाएगा। जबकि, स्टेनोग्राफर पदों के लिए 30500 रुपए से 88100 रुपए महीने तक वेतन मिलेगा।
FCI Job Eligibility: क्या होनी चाहिए योग्यता?
इन पदों पर भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा जूनियर इंजीनियर पदों के लिए आयु 28 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। सभी पदों के लिए योग्यता अलग अलग निर्धारित की गई है इसलिए विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
FCI Job Application: यहां करें आवेदन
इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। अभ्यर्थी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 6 सितंबर से 5 अक्टूबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 500 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
भारत की अर्थव्यवस्था में अभूतपूर्व गति : नई नौकरियां, मजबूत अर्थव्यवस्था : 2026 में भारत में पीएमआई 59.5
EPFO New Rules 2025 : अब 100% PF निकालने की सुविधा, 13 पुराने नियम खत्म, ब्याज और डिजिटल सुविधा में बड़ी राहत
न्यूनतम वेतन पाने वालों को जनवरी 2016 से 7वें वेतनमान की मिलेगी सैलरी : दिवाली से पहले इन कर्मचारियों को तोहफा : ग्वालियर हाईकोर्ट