Friday, 27 March 2026

जयपुर

बिना ओटीपी और डायरी एंट्री के गैस सिलेंडर की आपूर्ति पूर्णतया बंद

paliwalwani
बिना ओटीपी और डायरी एंट्री के गैस सिलेंडर की आपूर्ति पूर्णतया बंद
बिना ओटीपी और डायरी एंट्री के गैस सिलेंडर की आपूर्ति पूर्णतया बंद

 जयपुर.

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री  सुमित गोदारा ने  एलपीजी आपूर्ति पर खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों‌ तथा ऑयल गैस मार्केटिंग कम्पनियों के प्रतिनिधियों की  बैठक वीसी के माध्यम से ली। उन्होंने कहा कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग आमजन को अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों जनित वर्तमान परिस्थिति में अधिकतम राहत देने हेतु संकल्पित होकर कार्य कर रहा है।

प्रदेश में घरेलू रसोई गैस की आपूर्ति के संबंध में कोई समस्या नहीं है‌। प्रदेश में घरेलू रसोई गैस आपूर्ति हेतु पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने आमजन से भ्रामक अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों जनित वर्तमान स्थिति का घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

घरेलू उपभोक्ताओं को बुकिंग के तीन से चार दिन के अंदर गैस सिलेंडर की आपूर्ति हो रही है। बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ‌ द्वारा ऑनलाइन बुकिंग एक साथ  करने से  गैस कंपनियों के सर्वर बीच में कुछ समय के लिए रुके थे परन्तु सुचारू आपूर्ति के संबंध में आश्वस्त होने के उपरांत बुकिंग सामान्य होने से अब ऐसी कोई समस्या नहीं है। 

बिना ओटीपी और डायरी एंट्री के गैस सिलेंडर की आपूर्ति पूर्णतया बंद

खाद्य आपूर्ति मंत्री ने कहा कि प्रदेश में सभी गैस एजेंसियों के माध्यम से घरेलू उपभोक्ताओं  को निरंतर रसोई गैस आपूर्ति हो रही है। बिना ओटीपी और डायरी में एंट्री किए गैस सिलेंडर के डाइवर्जन की घटनाएं कुछ एजेंसियों में सामने आई है। इस प्रकार के घटनाक्रमों से असल उपभोक्ताओं को आपूर्ति प्रभावित होती है। उन्होंने गैस कंपनियों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि ओटीपी और डायरी में एंट्री किए बिना गैस सिलेंडर की डिलीवरी शत—प्रतिशत बंद हो ताकि फर्जी बुकिंग से होने वाले डाइवर्जन की पूर्णतया रोकथाम हो। 

पीएनजी कनेक्शनों का प्राथमिकता से किया जाए विस्तार

मंत्री ने कहा कि राजस्थान के विभिन्न जिलों में पीएनजी पाइपलाइन पहुंच चुकी है। उन्होंने बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन क्षेत्रों में पीएनजी कनेक्शन हेतु पाइपलाइन विद्यमान है वहां प्राथमिकता से आमजन को पीएनजी कनेक्शन दिए जाए। 

शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों, अन्नपूर्णा रसोइयों को आपूर्ति 

श्री गोदारा ने कहा कि  सरकार ने संवेदनशील निर्णय लेते हुए शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों तथा अन्नपूर्णा रसोइयों को रसोई गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्णय लिया।  उन्होंने बताया कि व्यावसायिक गैस की भी 20 प्रतिशत तक आपूर्ति बहाल कर दी गई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बिना वैध कनेक्शन के व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी ना की जाए।

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Trending News