फॉलो-अप शिविर, 22 विभाग रहेंगे सक्रिय : ग्रामीण सेवा शिविर 2026 के दौरान हस्तांतरित शक्तियां फॉलोअप शिविर में भी रहेंगी जारी
📅 21 July 2026, 01:10 AM
•
✍️ paliwalwani
•
⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
जयपुर. ग्रामीण क्षेत्रों में त्वरित राहत पहुंचाने तथा लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांव-ढाणी तक पहुंचाने के उद्देश्य से व्यापक कार्ययोजना क्रियान्वित की गई है। हाल ही संपन्न हुए ग्रामीण सेवा शिविर-2026 (12 जून से 15 जुलाई) के क्रम में अब प्रदेशभर में 21 जुलाई से 31 अगस्त, 2026 तक फॉलो-अप शिविर आयोजित किए जाएंगे।
22 विभागों की रहेगी सहभागिता -
प्रमुख शासन सचिव, राजस्व टी. रविकांत द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, फॉलो-अप शिविरों में राजस्व विभाग सहित पंचायती राज, कृषि, ऊर्जा, चिकित्सा, शिक्षा, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी सहित शासन के 22 प्रमुख विभाग प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करेंगे।
📲
चैनल से जुड़ें →
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
प्रमुख विषय:
संबंधित खबरें
सभी देखें →
राजस्थान में सभी विवाहों का 60 दिन के भीतर पंजीकरण अनिवार्य, लिव-इन संबंध पर नया नियम : विवाह-तलाक का पंजीकरण अनिवार्य :
श्री अनिल पालीवाल डायरेक्टर जनरल एवं कमांडेंट जनरल, होम गार्ड्स, राजस्थान, जयपुर के पद पर पदभार ग्रहण किया