📅 Saturday, 10 October 2026 | 05:39 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.13 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
जयपुर

जय श्री पेरीवाल स्कूल में एक साथ 11 छात्र मिले कोरोना पॉजिटिव : 4 दिन तक स्कूल बंद

📅 23 November 2021, 11:28 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
जय श्री पेरीवाल स्कूल में एक साथ 11 छात्र मिले कोरोना पॉजिटिव : 4 दिन तक स्कूल  बंद
जय श्री पेरीवाल स्कूल में एक साथ 11 छात्र मिले कोरोना पॉजिटिव : 4 दिन तक स्कूल बंद

जयपुर : राजस्थान में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है.  करीब 3 महीने बाद एक बार फिर संक्रमित मरीजों की संख्या का ग्राफ प्रदेश में बढ़ा है. इसके साथ चिंता की बात यह है कि स्कूली बच्चे कोरोना की चपेट में आ रहे हैं. मंगलवार को जयपुर में एक स्कूल के 11 छात्र कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. एक साथ इतने मामले सामने आने के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया. जिसके बाद स्कूल को चार दिनों तक के लिए बंद कर दिया गया है.

बच्चों में बढ़ता संक्रमण का मामला चिंता का विषय : मामला जयपुर के जय श्री पेरीवाल स्कूल का है. यहां एक साथ 11 बच्चों के संक्रमित होने के बाद स्कूल 4 दिन तक बंद रहेगा. वहीं इससे पहले सवाई मानसिंह स्कूल में भी दो छात्र कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे. ऐसे स्कूलों से कई मामले सामने आए हैं. मानसरोवर स्थित नीरजा मोदी स्कूल की एक छात्रा संक्रमण की चपेट में आई थी. इसके अलावा महापुरा स्थित जयश्री पेरीवाल स्कूल में पहले कक्षा 5 का एक छात्र संक्रमण की चपेट में आ गया था. ऐसे में बच्चों में बढ़ता संक्रमण का मामला चिंता का विषय बनता जा रहा है.

सोमवार को सामने आए 22 केस :  प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. करीब 3 महीने बाद एक बार फिर संक्रमित मरीजों की संख्या का ग्राफ प्रदेश में बढ़ा है. सोमवार को राजस्थान में कोरोना के 22 नए मामले देखने को मिले हैं. चिकित्सा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण के 22 नए मामले आए. इनमें अकेले जयपुर से 11 संक्रमण के मामले देखने को मिले हैं.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें