निवेश
सोना-चांदी के दाम में दर्ज की गयी कमी, जानिए आपके क्या है आज गोल्ड के रेट
Paliwalwani
नई दिल्ली. वैश्विक बाजार में सोना और चांदी में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। कारोबार सप्ताह के दूसरे दिन यानी मंगलवार को सोना के दाम कोई बदलाव नहीं आया है। वहीं चांदी में गिरावट दर्ज की गई है। आज सोना 48,790.00 रुपए पर है। वहीं चांदी की चमक फिकी पड़ी है। एक किलो चांदी 0.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63,200.00 रुपए पर है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 48,620.00 रुपए में बिक रहा है और एक किलो चांदी 62,980.00 रुपए में मिल रही है।
10 ग्राम सोने (10 Grams gold) की कीमत का भाव
प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के (22 Carat Gold) सोने की कीमत 44,568 और 24 कैरेट सोने (24 Carat Gold) की कीमत 48,620 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 44,642 और 24 कैरेट सोना 48,700 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 44,587 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 48,640 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 44,770 और 24 कैरेट 48,840 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने (10 Grams gold) पर हैं।
क्या है आज के Gold Rate
शहर का नाम | 22 कैरेट सोने का भाव | 24 कैरेट सोने का भाव |
---|---|---|
दिल्ली | 44,568 | 48,620 |
मुंबई | 44,642 | 48,700 |
कोलकाता | 44,587 | 48,640 |
चेन्नई | 44,770 | 48,840 |
बेंगलुरू | 44,678 | 48,740 |
हैदराबाद | 44,715 | 48,780 |
जयपुर | 44,633 | 48,690 |
लखनऊ | 44,651 | 48,710 |
भोपाल | 44,688 | 48,750 |
सोना उच्चतम स्तर से करीब 7,410 रुपए सस्ता
सोना अभी भी अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर से करीब 7,410 रुपए प्रति दस ग्राम रुपए सस्ता बिक रहा है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोना अगस्त 2020 में ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।