Highest FD Rates: फिक्स्ड डिपॉजिट पर कुछ ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहे ये बैंक, 8.10% तक मिल रहा ब्याज
Fixed deposit: पिछले कुछ दिनों में ही कई बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर मिलने वाले ब्याज पर कैंची चलाई है। दरअसल, रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट में कटौती के बाद से बैंक FD पर ब्याज कम कर रहे हैं। हालांकि, इसके बावजूद कुछ बैंकों में FD अभी भी फायदे का सौदा बनी हुई है।
AU स्मॉल फाइनेंस बैंक
प्राइवेट सेक्टर के एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने भी अपने FD रेट्स में बदलाव किया है। यदि आप बैंक में 3 करोड़ रुपये से कम की FD करवाते हैं और उसकी अवधि 7 दिन है, तो बैंक 3.75% की दर से ब्याज प्रदान करेगा। इसी तरह, 12 से 15 महीने की FD पर ब्याज दर 7.60% निर्धारित की गई है। 60 महीने से 120 महीने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर बैंक 7.25% की दर से ब्याज दे रहा है। वरिष्ठ नागरिक ब्याज पर कुछ अतिरिक्त का लाभ उठा सकते हैं। AU स्मॉल फाइनेंस बैंक उन्हें 4.25% से 8.10% के बीच ब्याज प्रदान करता है। 18 महीने की अवधि पर बैंक सबसे ज्यादा ब्याज दर ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए यह 7.75% और सीनियर सिटीजन के लिए 8.05% हैं। नई दरें 16 अप्रैल, 2025 से लागू हो गई हैं।
IDFC फर्स्ट बैंक
IDFC फर्स्ट बैंक में तीन करोड़ से कम की FD पर ब्याज दरें 3.00% से 7.50% के बीच हैं। 7-14 दिन की FD पर सामान्य नागरिकों को 3.00% की दर से ब्याज दिया जाता है। सबसे ज्यादा ब्याज 400 से 500 दिनों की अवधि वाले फिक्स्ड डिपॉजिट पर दिया जा रहा है। बैंक ऐसी FD पर सामान्य नागरिकों को 7.50% इंटरेस्ट रेट प्रदान कर रहा है। सीनियर सिटीजन को यहां भी कुछ अधिक मिलता है। IDFC फर्स्ट बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 3.5% से 8% के बीच ब्याज दरें प्रदान करता है। बैंक की नई ब्याज दरें 16 अप्रैल से लागू हो गई हैं।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र
बैंक ऑफ महाराष्ट्र अलग-अलग अवधि वाली FD पर अलग-अलग ब्याज दर प्रदान करता है। 3 करोड़ रुपये से कम की 7-30 दिन वाली FD पर ब्याज दर 2.75% है। 5 साल से अधिक की अवधि पर इंटरेस्ट रेट 6.50% दिया जा रहा है। बैंक द्वारा कुछ स्पेशल स्कीम्स FD भी चलाई जा रही हैं। ऐसी 555 दिन वाली FD पर ब्याज दर 7.40% और 366 दिन वाली FD पर सबसे ज्यादा 7.45% की दर से ब्याज प्रदान किया जा रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए, बैंक 3.25% से 7.95% के बीच ब्याज दर प्रदान करता है। नई दरें 16 अप्रैल, 2025 से लागू हो गई हैं।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Investment News: सिर्फ ₹1,000 से करें सरकारी बॉन्ड में निवेश! Nippon India Mutual Fund का नया Index Fund लॉन्च, जानें कितना मिलेगा रिटर्न
Post Office New Rules 2026: डाकघर में पैसा जमा करने वालों के लिए बड़ा अपडेट! ₹500 बैलेंस से लेकर अकाउंट बंद होने तक बदल गए कई नियम
Gold-Silver Price Crash: सोना-चांदी में भारी गिरावट से मचा हड़कंप! क्या अभी और सस्ता होगा गोल्ड? जानिए विशेषज्ञों की भविष्यवाणी
Gold Price Crash: क्या सोना ₹1 लाख के नीचे जाएगा? चांदी भी ₹1.50 लाख से फिसली, विशेषज्ञों ने बताया अगला टारगेट