तेजी के बाद फिर लुढ़का सोना, रिकॉर्ड हाई से 8400 रुपये सस्ता
📅 01 December 2021, 11:21 AM
•
✍️ Paliwalwani
•
⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
नई दिल्ली. सोने के भाव में लगातार दो दिन की तेजी के बाद आज गिरावट आई है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज दिसंबर डिलीवरी वाले सोने के भाव में 0.02 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. वहीं चांदी की कीमतें 0.14 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रही हैं.
जानिए क्या है सोने चांदी का भाव
अक्टूबर डिलीवरी वाले गोल्ड की कीमत आज 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ 47,795 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है. वहीं आज के कारोबार में चांदी 0.14 फीसदी फिसल गई. आज 1 किलो चांदी का भाव 62,376 रुपये है.
रिकॉर्ड हाई 8400 रुपये हो गया सस्ता
साल 2020 की बात करें तो पिछले साल समान अवधि में MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव 56,200 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था. आज सोना अगस्त वायदा MCX पर 47,795 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है, यानी अब भी करीब 8400 रुपये सस्ता मिल रहा है.
📲
चैनल से जुड़ें →
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
प्रमुख विषय: