📅 Monday, 21 September 2026 | 02:21 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,952.28 ▲ +657.32 (+0.88%) निफ्टी 50: 23,455.80 ▲ +109.40 (+0.47%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,370 🥈 चांदी (1kg): ₹247,900 ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
निवेश

FD Interest Rate 2025: इन बैंकों में फिक्स डिपॉजिट पर मिल रहा 9% तक ब्याज, चेक करें डिटेल्स

📅 12 June 2025, 11:57 AM ✍️ PALIWALWANI ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
FD Interest Rate 2025: इन बैंकों में फिक्स डिपॉजिट पर मिल रहा 9% तक ब्याज, चेक करें डिटेल्स
FD Interest Rate 2025: इन बैंकों में फिक्स डिपॉजिट पर मिल रहा 9% तक ब्याज, चेक करें डिटेल्स

FD Interest Rate 2025: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने फरवरी 2025 से अब तक 3 बार रेपो रेट में कुल 100 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है। इससे लोन लेने वाले को राहत मिली है, लेकिन यह फिक्स्ड डिपॉजिट(FD) के ग्राहकों के लिए नुकसानदेह साबित हुआ है क्योंकि बैंकों ने फरवरी 2025 से कई बार अपने एफडी पर ब्याज दरों में कटौती की है। लेकिन इस गिरावट के बीच, कुछ स्मॉल फाइनेंस बैंक हैं जो अभी भी 9% तक की आकर्षक ब्याज दरें (खासकर सीनियर सिटीजन के लिए) दे रहे हैं, आइए जानते हैं…

स्मॉल फाइनेंस बैंक की एफडी की ब्याज दरें (11 जून, 2025 तक के अपडेट )

स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक (Slice Small Finance Bank)

बैंक 7 दिनों से लेकर 120 महीने तक की एफडी पर 3.50% से 9.00% तक ब्याज देता है। सीनियर सिटीजन को 0.50% अतिरिक्त ब्याज भी मिलता है। बैंक की उच्चतम दर 9.00% है जो बाजार में सबसे अधिक है। 1 साल की FD पर 7.00%, 3 साल की FD पर 8.75% और 5 साल की FD पर 8.00% ब्याज मिल रहा है।

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक (Unity Small Finance Bank)

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने ग्राहकों को सबसे अधिक 8.60% ब्याज दर प्रदान करता है। 1 साल की FD पर 7.25%, 3 साल की FD पर 8.15% और 5 साल की FD पर 8.15% ब्याज मिल रहा है। सीनियर सिटीजन को 0.50% अतिरिक्त ब्याज भी मिलता है।

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (Suryoday Small Finance Bank)

बैंक FD पर 8.40% तक ब्याज दे रहा है। 1, 3 और 5 साल की FD पर क्रमश: 7.90%, 8.40% और 8.00% ब्याज मिल रहा है। सीनियर सिटीजन को 0.40% अतिरिक्त ब्याज भी मिलता है।

शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक (Shivalik Small Finance Bank)

इस बैंक में भी सीनियर सिटीजन को एफडी पर 0.50% अतिरिक्त ब्याज मिल रहा है। इसकी अधिकतम दर 8.30% है। बैंक 1 साल की FD पर 6.00%, 3 साल पर 7.50% और 5 साल पर 6.50% ब्याज दे रहा है।

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक (Utkarsh Small Finance Bank)

बैंक 1 साल की FD पर 6.25%, 3 साल पर 8.25% और 5 साल की FD पर 7.75% ब्याज देता है। सीनियर सिटीजन को 0.50% अतिरिक्त ब्याज भी मिलता है। इसकी उच्चतम दर 8.25% है।

जन स्मॉल फाइनेंस बैंक (Jana Small Finance Bank)

जन स्मॉल फाइनेंस बैंक की अधिकतम ब्याज दर 8.20% है। 1 साल की FD पर 7.50%, तीन साल पर 8.05% और 5 साल पर 8.20% ब्याज दिया जा रहा है। सीनियर सिटीजन को 0.50% अतिरिक्त ब्याज भी मिलता है।

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (Ujjivan Small Finance Bank)

बैंक 1 और 3 साल दोनों के लिए 7.90% और 5 साल के लिए 7.20% ब्याज देता है। सीनियर सिटीजन को 0.50% अतिरिक्त ब्याज भी मिलता है।
अधिकतम ब्याज दर 8.05% है।

रिस्क और सुरक्षा

स्मॉल फाइनेंस बैंक में एफडी पर ज्यादा ब्याज मिलता है, लेकिन इनमें निवेश करते समय बैंक की क्रेडिट रेटिंग और आरबीआई की निगरानी जैसी बातों को ध्यान में रखना चाहिए। अच्छी बात यह है कि प्रत्येक जमाकर्ता को आरबीआई की सहायक कंपनी DICGC के माध्यम से सभी अनुसूचित बैंकों में जमा की गई राशि पर अधिकतम ₹5 लाख तक का बीमा कवर मिलता है। इसमें एफडी, बचत खाता, चालू खाता और आरडी शामिल हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें