निवेश

अंबानी-अडानी को लगा झटका : एलन मस्क की नेटवर्थ में गिरावट, दो दिन में गंवाए 22 अरब डॉलर

Paliwalwani
अंबानी-अडानी को लगा झटका : एलन मस्क की नेटवर्थ में गिरावट, दो दिन में गंवाए 22 अरब डॉलर
अंबानी-अडानी को लगा झटका : एलन मस्क की नेटवर्थ में गिरावट, दो दिन में गंवाए 22 अरब डॉलर

नई दिल्ली :

दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की नेटवर्थ में गिरावट का सिलसिला हफ्ते का आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। गुरुवार को उनकी नेटवर्थ में 16.1 अरब डॉलर की भारी गिरावट आई थी जबकि शुक्रवार को उन्हें 5.81 अरब डॉलर की चपत लगी। इस तरह दो दिन में उनकी नेटवर्थ में करीब 22 अरब डॉलर की गिरावट आई है।

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक मस्क की नेटवर्थ अब 204 अरब डॉलर रह गई है। टेस्ला के शेयरों में गिरावट से मस्क की नेटवर्थ गिरी है। इस कंपनी के शेयरों में दो दिन में करीब 13 परसेंट गिरावट आई है। इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के नेट प्रॉफिट में चालू फाइनेंशिल ईयर की तीसरी तिमाही में 44 प्रतिशत गिरावट आई है। नतीजों की घोषणा के बाद से उसके शेयरों में गिरावट आ रही है।

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक शुक्रवार को दुनिया के टॉप 10 रईसों में सबकी नेटवर्थ में गिरावट आई। दुनिया के दूसरे नंबर के रईस फ्रांस के बर्नार्ड आरनॉल्ट की नेटवर्थ में 2.07 अरब डॉलर की गिरावट आई। उनकी नेटवर्थ अब 153 अरब डॉलर रह गई है। ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस ने 3.30 अरब डॉलर गंवाए और उनके खाते में अब 149 अरब डॉलर रह गए हैं। इसके साथ ही बिल गेट्स, लैरी पेज, लैरी एलिसन, सर्गेई ब्रिन, स्टीव बाल्मर, वॉरेन बफे और मार्क जकरबर्ग की नेटवर्थ में भी गिरावट देखने को मिली। लैरी एलिसन ने सबसे ज्यादा 6.01 अरब डॉलर गंवाए।

इस बीच भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में भी शुक्रवार को गिरावट आई। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक अंबानी की नेटवर्थ में 11.9 करोड़ डॉलर की गिरावट आई और यह 85.8 अरब डॉलर रह गई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन अंबानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 11वें नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 1.29 अरब डॉलर की गिरावट आई है। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ 21.1 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 61 अरब डॉलर रह गई है। इस साल उनकी नेटवर्थ में रेकॉर्ड 59.5 अरब डॉलर की गिरावट आई है। वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 20वें स्थान पर है।

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News