📅 Wednesday, 09 September 2026 | 04:21 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,764.23 ▼ -1,368.57 (-1.80%) निफ्टी 50: 23,431.50 ▼ -347.70 (-1.46%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,170 🥈 चांदी (1kg): ₹223,400 ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
इंदौर

श्री चारभुजानाथ मंदिर के शिखर पर व्यास परिवार ने ध्वजा चढ़ाई

📅 19 May 2019, 09:50 PM ✍️ Sunil Paliwal_Anil Bagora ... ✍ ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
श्री चारभुजानाथ मंदिर के शिखर पर व्यास परिवार ने ध्वजा चढ़ाई
श्री चारभुजानाथ मंदिर के शिखर पर व्यास परिवार ने ध्वजा चढ़ाई

इंदौर। पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री बंशीलाल व्यास, श्री शिवलाल व्यास सहित व्यास परिवार (गांव.खाखलां) के तत्वाधान में 15 मई को एकादशी पर्व भक्ति भावपूर्ण श्रद्वा से पालीवाल समाजबंधुओं के साथ मनाया।

एकादशी ग्यारस पर व्यास परिवार की मातृशक्तियों ने श्री चारभुजानाथ मंदिर, 42, जुना तुकोंगंज इंदौर पर मंगल मधुर वाणी भक्ति से छोगाला छैल के जयकारे लगाते हुए समाजबंधुओं ने श्री चारभुजानाथ मंदिर के शिखर पर ध्वजा चढ़ाई गई। इस अवसर पर सर्वश्री पालीवाल ब्राह्मण समाज इंदौर अध्यक्ष श्याम बालकृष्ण दवे, कार्यकारिणी सदस्य सुरेश दवे, धर्मनारायण पुरोहित, बंशीलाल व्यास, शिवलाल व्यास, मनोहरलाल व्यास, श्री सांवरिया रामायण मंड़ल सचिव सचिन व्यास, जतिन व्यास, श्री पालीवाल रामायण मंडल सदस्य घासीराम बागोरा, श्रीकृष्ण दवे, जमनालाल दवे, पालीवाल बजरंग मंडल सदस्य हीरा दवे, इंका नेता धर्मेन्द्र पुरोहित, रविकांत व्यास, एवं महेश जोशी, सौरभ व्यास, गौरव पुरोहित सहित कई समाजसेवी एवं श्रद्वालुंजन मौजूद थे।

● श्री चारभुजानाथ मंदिर शिखर पर आप भी ध्वजा अर्पण किजिए

पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर अध्यक्ष श्री श्याम दवे एवं कार्यकारिणी सदस्य श्री सुरेश दवे ने पालीवाल वाणी को जानकारी देते हुए बताया कि श्री चारभुजानाथ जी मंदिर शिखर पर ध्वजा अर्पण करने के लिए कार्यकारिणी अथवा मंदिर पुजारी से संपर्क कर प्रभु सेवा का अवसर प्राप्त कर सकते है। समाजबंधु कई अवसरों पर आनंद पूर्वक आयोजन करते है जैसे एकादशी ग्यारस, अमावस्या, जन्ममहोत्सव के आयोजन के साथ मांगलिक कार्य पर ध्वजा अर्पण कर सकते है। समाज अध्यक्ष ने सभी समाजबंधुओं से विशेष अनुरोध करते हुए अपील की है कि समाज के समस्त आयोजन में समाजबंधु तन-मन-धन से सहयोग प्रदान करते हुए सभी कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता का निर्वाह करें।
● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sunil Paliwal_Anil Bagora ... ✍
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news नाम/पता/गांव/मोबाईल नंबर/ लिखकर भेजें...
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
▪ नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें