📅 Thursday, 05 November 2026 | 10:00 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 79,310.01 ▲ +2,392.11 (+3.11%) • निफ्टी 50: 24,536.60 ▲ +725.80 (+3.05%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹143,890 • 🥈 चांदी (1kg): ₹193,300 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
इंदौर

वायरल वीडियो : कोपल ओर रूद्राक्ष साथ-साथ ऑटो में जाते दिखे : दो सप्ताह में लगभग 12 बच्चे विभिन्न इलाकों से लापता

📅 16 July 2021, 02:53 AM • ✍️ paliwalwani.com • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
वायरल वीडियो : कोपल ओर रूद्राक्ष साथ-साथ ऑटो में जाते दिखे :  दो सप्ताह में लगभग 12 बच्चे विभिन्न इलाकों से लापता
वायरल वीडियो : कोपल ओर रूद्राक्ष साथ-साथ ऑटो में जाते दिखे : दो सप्ताह में लगभग 12 बच्चे विभिन्न इलाकों से लापता

इंदौर. शहर में नाबालिगों के लापता होने के मामले में तेजी देखी गई. सूत्रों के अनुसार दो सप्ताह में लगभग 12 बच्चे विभिन्न इलाकों से लापता होने के समाचार मिल रहे हैं. संभ्रात घर के दो बच्चों के लापता होने के बाद पुलिस और परिजनों को कोई विशेष जानकारी नहीं मिल पा रही हैं. एक बार फिर सोमवार को को पॉश इलाकों से लापता हुए दो बच्चों का वीडियो सामने आया. इस वीडियो में बच्चों की गुमशुदगी के ठीक पहले का बताया जा रहा हैं वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कैसे एक ऑटो कोपल के घर से गुजरता हुआ ठीक आगे रूक जाता हैं. फिर दोनों बालक/बालिका पैदल चलकर ऑटो में बैठ जाते हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि रुद्राक्ष कोपल के घर जाता हैं. तभी एक ऑटो आता है, जिसे वह थोड़ा आगे खड़े रहने का इशारा करता हैं. इसके बाद कोपल घर से बाहर आती है फिर दोनों ऑटो में बैठकर चले जाते हैं. तभी से दोनों बच्चों के माता-पिता और परिजन परेशान हैं. लगातार सोशल मीडिया और पुलिस की सहायता ली जा रही हैं, लेकिन अभी तक वास्तविक स्थिति दोनों बच्चों की नहीं मिल रही हैं. शहर में लगातार हो रही बच्चों की गुमशुदगी की वारदातों से हड़कंप मचा हुआ हैं. आखिर दो सप्ताह के अंदर यकायक बच्चों के लापता होने का क्या कारण हैं. 

ये भी पढ़ें : कोपल जोशी भी तीन दिन से लापता : सोशल मीडिया पर वायरल

ये भी पढ़ें : तीन दिनों से लापता हैं संभ्रांत घर का बालक रूद्राश जोशी-सोशल मीडिया पर जानकारी वायरल

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें