बिना लाइसेंस संचालित बैटरी फैक्ट्री सील
इंदौर.
इंदौर जिले की राऊ तहसील के अंतर्गत रंगवासा औद्योगिक क्षेत्र में बिना लाइसेंस संचालित की जा रही बैटरी फैक्ट्री की सूचना प्राप्त होने पर कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने संबंधित क्षेत्र के एसडीएम को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
एसडीएम श्री लोकेंद्र सिंह सरल ने बताया कि कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए फैक्ट्री की जांच के लिए दल भेजा गया। जांच के दौरान फैक्ट्री बंद पाई गई। फैक्ट्री संचालक द्वारा मौके पर किसी भी प्रकार के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए और न ही वे जांच के दौरान मौके पर उपस्थित हुए।
फैक्ट्री के संचालन संबंधी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने के कारण जांच दल द्वारा मौके पर ही उक्त फैक्ट्री को सील कर दिया गया। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। प्रशासन द्वारा बिना लाइसेंस एवं नियमों के विपरीत संचालित होने वाली औद्योगिक इकाइयों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पालीवाल समाज के ब्रह्मलीन श्री फतेहलाल जी जोशी : कलम की ताकत से समाज सुधार में अहम रोल निभाया : शिक्षा फंड को दी मजबूती