📅 Saturday, 10 October 2026 | 01:22 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.13 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
इंदौर

इंदौर में दो नये कंटेनमेंट एरिया घोषित, पूर्ण रूप से रहेगा आवागमन प्रतिबंधित

📅 27 November 2020, 11:23 PM • ✍️ Sunil Paliwal-Anil Bagora • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर में दो नये कंटेनमेंट एरिया घोषित, पूर्ण रूप से रहेगा आवागमन प्रतिबंधित
इंदौर में दो नये कंटेनमेंट एरिया घोषित, पूर्ण रूप से रहेगा आवागमन प्रतिबंधित

इंदौर । कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री मनीष सिंह ने इंदौर शहरी क्षेत्र में पाए गए नए कोविड-19 के पॉजिटिव मरीजों के मद्देनजर आज दो नये कंटेनमेंट एरिया घोषित किए हैं। इन कंटेनमेंट एरिया के लिए अपर कलेक्टर स्तर के अधिकारियों को इंसीडेंट कमांडर बनाया गया है। जिन घरों में पॉजिटिव के केस पाये गये है, उन घरों को एपीसेंटर घोषित किया गया है। इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार साउथ तुकोगंज (इंद्रप्रस्थ टावर के पीछे) और खातीवाला टेंक (सिंधी कॉलोनी के सामाने) को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया है। इसी तरह संक्रमण की रोकथाम हेतु कंटेनमेंट एरिया के अंतर्गत पूर्ण रूप से आवागमन प्रतिबंधित रहेगा एवं इस एरिया में अंदर आना एवं बाहर जाना भी पूर्ण रूप से प्रतिबंधित होगा। कंटेनमेंट एरिया में स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा सतत स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके लिए दलों का गठन भी किया गया है। समस्त दल कोरोना वायरस संदिग्ध केस की मानिटरिंग प्रतिदिन करेंगे, एवं कोरोना संक्रमण के संभावित लक्षण जैसे बुखार, खांसी, गले में दर्द एवं श्वास लेने में तकलीफ आदि लक्षण आने पर वरिष्ठों को सूचना देना सुनिश्चित करेंगे। कोविड-19 के सस्पेक्टेड केस की मानिटरिंग करेंगे। पॉजिटिव मरीजों के परिजन, निकट संपर्क को कोरेंटाइन कराना, उनका फॉलोअप लेना आदि कार्य भी दलों द्वारा किया जाएगा।

● पालीवाल वाणी ब्यूरों-Sunil Paliwal-Anil Bagora...✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे :  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें