📅 Tuesday, 29 September 2026 | 06:26 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,630 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,300 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
इंदौर

आज का राशिफल 7 दिसंबर 2022 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें

📅 07 December 2022, 01:17 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 9 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आज का राशिफल 7 दिसंबर 2022 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें
आज का राशिफल 7 दिसंबर 2022 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें

मेष आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आपका दिन शुभ फलदायी रहेगा। धन-वृद्घि तथा पदोन्नति होने के योग हैं। व्यापार में किए गए सौदे में कामयाबी मिल सकती है। परिवारजन तथा मित्रों के साथ सुखद क्षणों का आनंद प्राप्त कर सकेंगे। छोटी दूरी की यात्रा होने की संभावना है तथा नए संपर्क भी बन सकते हैं।

वृषभ आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आपका दिन व्याकुलता में बीतेगा। सर्दी, खांसी, बुखार रहेगा। किसी का भला करने पर आपके ऊपर मुसीबत आ सकती है। किसी से पैसों की लेन-देन करने से बचें। निर्णयशक्ति के अभाव में मन में शंकाएं बढ़ सकती है जिससे चिंता अधिक होगी। अधिक फायदा लेने की लालच में नुकसान न हो, इसका ध्यान रखें।

मिथुन आज का राशिफल  : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आजका दिन शुभ तथा अनुकूलताभरा होगा। कार्यालय में सहकर्मचारी तथा ऊपरी अधिकारियों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। सामाजिक दृष्टि से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पदोन्नति के योग हैं। प्रियजनों से भेंट उपहार मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सांसारिक जीवन खुशहाल रहेगा।

कर्क आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज आपको संभलकर चलने की आवश्यकता है। आज आप को विपरित संयोग का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें। स्वास्थ्य बिगड़ने से अचानक खर्च का प्रसंग आ सकता है। परिवारजनों के साथ संयमपूर्वक व्यवहार करें। अनैतिक कार्य से दूर रहें। ईश्वर-स्मरण तथा आध्यात्मिकता आपको शांति प्रदान करेगी।

सिंह आज का राशिफल  : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज आप धार्मिक कार्य, पूजा-पाठ आदि में व्यस्त रहेंगे। धार्मिक स्थान की मुलाकात से आनंद प्राप्त होगा। परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मन भी चिंता रहित होगा। आकस्मिक धनलाभ होने की संभावना है। आज आपके भाग्य में अच्छा फेरबदल के योग है।

कन्या आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन नए कार्यो का प्रारंभ करने के लिए शुभ है। नौकरी, व्यापार तथा दैनिक कार्य में अनुकूल परिस्थिति रहने से मन मे प्रसन्नता बनी रहेगी। भाई-बंधुओं से लाभ तथा सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ के योग हैं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई सरलतापूर्वक कर सकेंगे।

तुला आज का राशिफल  : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज किसी से अधिक विवाद न करें। धार्मिक कार्य में कुछ खर्च हो सकता है। पारिवारिक वातावरण अशान्त हो सकता है। कार्य में असफलता मन में असंतोष तथा निराशा होगी, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। निर्णयशक्ति का अभाव होने की संभावना है।

वृश्चिक आज का राशिफल  : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सामाजिक तथा अन्य क्षेत्रों में प्रसिद्धि या सम्मान प्राप्त होगा। सुंदर वस्त्र-आभूषण की खरीदारी भी हो सकती है। वाहन सुख प्राप्त होने का योग है। भागीदारों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। पति-पत्नी के बीच तकरार दूर होगा तथा घनिष्ठता भी बढ़ेगी।

धनु आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन मन में उदासीनता छाई रहेगी। शरीर में स्फूर्ति तथा मन में प्रसन्नता का अभाव रहेगा। परिवारजनों के साथ तनाव के कारण घर का वातावरण दूषित रहेगा। आपका स्वभिमान भंग न हो इसका ध्यान रखें। धन हानि का योग है। जमीन तथा वाहन के कागजात को सावधानी पूर्वक बनवाएं।

मकर आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज घर में सुख-शांति का वातावरण बने रहने से आपको प्रसन्नता होगी। कार्यालय में सहकर्मियों के साथ शान्तिपूर्वक कार्य कर सकेंगे। कार्य में यश की प्राप्ति होगी। माता-पिता की ओर से कोई अच्छे समाचार मिलेंगे। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी।

कुंभ आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आपका दिन मध्यम फलदायी होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। नए कार्यों का शुभारंभ आज न करें। आर्थिक आयोजन के लिए अनुकूल दिन होने से आपका परिश्रम फलदायी साबित होगा। फिर भी शेयर मार्केट, सट्टे से दूर रहिएगा। यात्रा भी संभवतः टालें।

मीन आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आपका दिन शुभ फलदायी है। उत्साहित तथा सेहतमंद रहेंगे। नए कार्य के शुभारंभ के लिए दिन अच्छा है। परिवार के सदस्यों तथा मित्रों के साथ भोजन का अवसर प्राप्त होगा। धनलाभ होने की संभावना है। फिर भी अधिक खर्च न हो जाए इसका ध्यान रखें। धार्मिक कार्य तथा यात्रा का योग है। कार्य-सफलता मिलेगी।

ये खबर भी पढ़े :

  • महाकाल मंदिर में मोबाइल प्रतिबंध : प्रसिद्ध लडडू प्रसाद के दामो में 60 रुपये की बढ़ोतरी
  • खरमास 16 दिसं. से शुरू : अथाह पैसा पाने के लिए करें ये उपाय 
  • Ladli Laxmi Yojana Registration : खुशखबरी ! आपकी बेटी को मिलेंगे 1 लाख 43 हजार रुपये; ऐसे अप्‍लाई करें
  • Glowing Skin Tips : दमकती त्वचा? तो इस तरह बनाएं नमक से फेस मास्क
  • Mole on the palm : हथेली पर तिल का क्या है महत्व, जानें क्या कहता है आपका भाग्य
  • एक ही गोत्र में शादी इन 10 कारणों से नहीं हो सकती : आइए जानते हैं
  • HEALTH TIPS : ठंड में बढ़ जाता है कमर और जोड़ों का दर्द : दर्द को नजरअंदाज करना खतरनाक
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें