📅 Tuesday, 29 September 2026 | 01:56 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,356.81 ▼ -1,538.89 (-2.08%) • निफ्टी 50: 22,651.75 ▼ -488.75 (-2.11%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,260 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,800 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
इंदौर

कोरोना महामारी से मानवजाति की रक्षा के लिए दशोरा समाज महिला मंडल ने पार्थिव शिवलिंग बनाकर पार्थेश्वर पूजन किया

📅 13 August 2021, 06:25 PM • ✍️ रश्मि सुगंधी / गणेश सोनी • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कोरोना महामारी से मानवजाति की रक्षा के लिए दशोरा समाज महिला मंडल ने पार्थिव शिवलिंग बनाकर पार्थेश्वर पूजन किया
कोरोना महामारी से मानवजाति की रक्षा के लिए दशोरा समाज महिला मंडल ने पार्थिव शिवलिंग बनाकर पार्थेश्वर पूजन किया

इंदौर दशोरा समाज महिला मंडल ने हरियाली तीज के अवसर पर महालक्ष्मी मंदिर, उषानगर में पार्थिव शिवलिंग बनाकर पूजन-अभिषेक करके भगवान पार्थेश्वर से समस्त मानवजाति की कोरोना संकट से मुक्ति हेतु प्रार्थना की। सुबह 11 बजे से महिला मंडल और समाज बंधुओ ने मंदिर प्रांगण में पहुंचकर पार्थिव शिवलिंग बनाये और दूध, दही ,सात प्रकार के रसों से रुद्राभिषेक किया। महाआरती के बाद काली मिट्टी से बने शिवलिंग का विसर्जन किया।

महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती सुधा रविन्द्र सुगंधी ने बताया कि पार्थेश्वर पूजन के साथ ही पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए बिल्ब पत्र एवं शमी के पौधों को मंदिर प्रांगण में लगाकर वृक्षारोपण भी किया।

इस अवसर पर सचिव ममता गुप्ता, रश्मि सुगंधी, रमा गुप्ता, सुमन सुगंधी, रजनी सुगंधी, राजकुमारी गुप्ता, प्रतिभा गौतम, सुधा दशोरा, अनीता गुप्ता ,अंजली दशोरा, अनीता गुप्ता ,ममता सुगंधी, रेणुका गुप्ता, वंदना सुगंधी ,सुलभा गुप्ता दशोरा पंच अध्यक्ष कृष्णानंद सुगंधी,  सचिव रविन्द्र सुगंधी, नवयुवक मंडल के सदस्य और भगवान पार्थेश्वर भक्त समाज बंधु उपस्थित थे।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें