📅 Sunday, 11 October 2026 | 04:29 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.13 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
इंदौर

श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव के तृतीय दिवस वामन अवतार प्रसंग में पालीवाल बंधुओं की उमड़ी भीड़

📅 15 February 2020, 01:05 PM • ✍️ Sunil paliwal-Anil bagora • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव के तृतीय दिवस वामन अवतार प्रसंग में पालीवाल बंधुओं की उमड़ी भीड़
श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव के तृतीय दिवस वामन अवतार प्रसंग में पालीवाल बंधुओं की उमड़ी भीड़

इंदौर। परम पूज्य पंड़ित रूपकृष्ण शास्त्री जी महाराज के अमृत वाणी से पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी ब्रह्मलीन श्री भीमाशंकर दवे, धर्मपत्नी श्रीमती भागवंती दवे, गोपालकृष्ण दवे, श्रीमती हीरामणी व्यास, श्री डालचंद्र बागोरा, धर्मपत्नी मोहनी बाई बागोरा की पावन स्मृति में माघ मास पितु मोक्ष हेतु आयोजित श्रीमद् भागवत कथा महापुराण के तृतीय दिवस में जगदीश्वर भगवान श्री विष्णु के अवतार श्री वामन देवजी के अवतार की महिमा का वर्णन सून कथा में बैठे श्रोताओं ने मंत्रमुग्ध हो प्रभु भक्ति की बह रही गंगा में रस पान कर अपने पापो का संहार किया। कथा के तृतीय दिवस पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के अध्यक्ष श्री श्याम दवे एवं पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी इंदौर अध्यक्ष श्री मुकेश जोशी मौजूद थे। जिनकी समाज सेवा की महिमा का बखान राष्ट्रीय संत पंडित श्री रूपकृष्णा जी शास्त्री द्वारा किया गया एवं व्यास पीठ से आशीर्वाद एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया। साथ ही शहर इंदौर के मीडिया जगत में अपना विशेष स्थान रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार श्री सुनील भूरालाल जोशी मुख्य अतिथि के रूप में कथा प्रांगण में विराजमान थे। जिनका अभिनंदन बालक गोपाल शुभ दवे एवं दवे परिवार की ओर से किया गया। श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी सभी सदस्यों एवं धर्म प्रेमी भक्तो से सविनय अनुरोध है कि 12 से 18 फरवरी 2020 तक 251, स्कीम नंबर 155, पानी की टंकी वाली गली, संजय टॉकिज स्क्रीम नंबर 51, पुलिस चौकी इंदौर के पास बह रही भक्ति की गंगा में आंनद कर पुण्य लाभ अर्जित करें। उक्त जानकारी पालीवाल वाणी एवं पालीवाल गौरव के संवाददाता श्री सचिन व्यास ने दी। आज दोपहर 1 बजे से श्रीराम कथा, श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर परम पूज्य पंड़ित रूपकृष्ण शास्त्री जी महाराज के अमृत वाणी से की गंगा की बयार बहेगी। 

पंड़ित रूपकृष्ण शास्त्री जी महाराज के अमृत वाणी से पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर

परम पूज्य पंड़ित रूपकृष्ण शास्त्री महाराज (श्रीधाम चित्रकूट-उत्तर प्रदेश) के अमृत वाणी से दोपहर 1 से 5 बजे तक कथा का रसपान कराएंगे।

पंड़ित रूपकृष्ण शास्त्री जी महाराज के अमृत वाणी से पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर 2

!! आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर !!

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sunil Paliwal-Anil Bagora..✍

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news नाम/पता/गांव/मोबाईल नंबर/ लिखकर भेजें...

? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Email- paliwalwani2@gmail.com

09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406

●  एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...

●  नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें