पालीवाल समाज का मीडिया समुह एक बार फिर सच साबित हुआ : श्री चारभुजा जी मिले भी और खंडित दिव्य विग्रह का माँ नर्मदा जी में विसर्जन भी हुआ
शुभम इंद्रलाल जी व्यास...✍️
इंदौर. पालीवाल वाणी मीडिया समुह सहित पालीवाल समाज के जागरूक मीडिया समूह टाइम्स ऑफ इंदौर, पालीवाल सखी, पालीवाल वाणी, पालीवाल गौरव की अर्थक प्रयासों और पहल पर धार्मिक और समाजहित में एक महत्वपूर्ण कार्य संपूर्ण हुआ, उसके लिए हम सभी मीडिया परिवार के सदस्य साथी जागरूक जिम्मेदार, समाजसेवियों को अतुल्य धन्यवाद और आभार...कम से कम 20 साल बाद जागे तो सही...! और एक नेक काम को अंजाम दिया.
निरंतर मीडिया समूह टाइम्स ऑफ इंदौर, पालीवाल सखी, पालीवाल वाणी एवं पालीवाल गौरव की खोजी खबर के माध्यम पत्रकार श्री शुभम व्यास एवं श्री प्रेम बागोरा (बब्बी) ने समाज पदाधिकारियों और समाजबंधुओं के समक्ष धार्मिक व मार्मिक आस्था को लेकर एक पहल की थी, कि श्री चारभुजा जी का दिव्य विग्रह को लगभग 20 वर्ष पूर्व हमारी पूर्वी क्षेत्र की पालीवाल समाज भवन (चारभुजा परिसर) देवपुरी, बंगाली चौराह के पास धर्मशाला में स्थापित किया गया था. जिम्मेदारों के साथ आपसी विवादों और मतभेदों के कारण वहाँ से हटाकर मुख्य समाज भवन (चारभुजानाथ मंदिर) परिसर में कहीं रख दिया गया था.
दुर्भाग्यवश, इस पूरी प्रक्रिया के दौरान दिव्य विग्रह खंडित हो गया था और लंबे समय से आज तक उसकी ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया...? जब यह विषय हमारे संज्ञान में आया, तब उस खंडित दिव्य विग्रह की वर्तमान स्थिति के चित्र ऑनलाइन सोशल मीडिया के माध्यम से समाजजनों के समक्ष साझा किए गए, ताकि पालीवाल समाजबंधु, इस विषय से अवगत हो सकें और धार्मिक मर्यादा के अनुरूप उचित निर्णय लिया जा सके. लेकिन उस समय भी सोशल मीडिया को बदनाम करने की भरपूर कोशिश की गई, और बताया जाने लगा के मंदिर परिसर में कोई भी खंड़ित मुर्ति नहीं रखी गई हैं...! लेकिन जब सत्य बाहर आया तो सबके होश उड़ गए, सभी जगह चर्चा ने जोर पकड़ा तो जिम्मेदारों को भी होश आया और अब जागे... और एक अति महत्वपूर्ण समाजसेवा का दायित्व जिम्मेदारों ने कर्तव्यनिष्ठा से धर्म निभाया और अब जाकर श्री चारभुजा जी मिले भी और खंडित दिव्य विग्रह का माँ नर्मदा जी में विसर्जन में अपना अतुल्य सहयोग और योगदान भी दिया...अब सभी को कोटि...कोटि धन्यवाद...!
हमें विशेष सूत्रों से ज्ञात हुआ कि हमारी पहल (खोजी खबर) और श्री चारभुजानाथ जी की अपार कृपा एवं प्रबंध कार्यकारणी के प्रमुख के सहयोग से उस खंडित दिव्य विग्रह का पूर्ण श्रद्धा, सम्मान एवं वैदिक विधि-विधान के साथ पवित्र माँ नर्मदा जी में विसर्जन कर दिया गया. इस पुण्य कार्य में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी पालीवाल समाजजनों और मीडिया समूह पर विश्वास रखने वालों का हृदय मन से धन्यवाद एवं आभार.
!! श्री चारभुजानाथ भगवान की जय !!
!! नर्मदे हर !!
शुभम इंद्रलाल जी व्यास...✍️
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
श्री चारभुजानाथ जी की पदयात्रा में 200 से अधिक पदयात्री शामिल होंगे : 6 सितंबर को 40 वर्षों से निःशुल्क पदयात्रा प्रभु जयघोष से होगी शुरुआत
देश-विदेश में छाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास : रानी जसुमति के प्रगटे सुंदर कुंवर कन्हाई, नंद घर आनंद भयो, गोकुल बाजे बधाई