इंदौर में चार मौत के साथ पहुंचा मौतों का आंकड़ा 197 : 41 नए संक्रमित मरीजो मिले
इंदौर । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी जिला इंदौर के डॉ. एमपी. शर्मा की रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में कल 20 जून 2020 को 41 नए पॉजिटिव संक्रमित मरीजों के आंकड़े सामने आए हैं तथा रिपीट पॉजिटिव सैंपल संख्या 7 रही, वही अपर्याप्त, खारिज सैंपल संख्या 11 रही। कल प्राप्त निगेटिव सैंपल 1729 संख्या हैं। जिसमें से कल प्राप्त किए कुल सैंपल की संख्या 1140 रही एवं कल टेस्ट किए गए कुल सैंपल की संख्या 1788 रही। इसके साथ ही इंदौर में कल दिनांक तक पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 4329 हो गई है। इंदौर में लगातार 4 की संख्या में मौत चौंकाने वाली हो रही है। कल 4 व्यक्तियों की मौत हुई, जिसको मिलाकर कुल 197 संक्रमित मरीज़ो की मृत्यु हो चुकी हैं। कल 17 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है। जिससे कल तक कुल 3185 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए है साथ ही कल 9 व्यक्तियों को संस्थागत क्वारेंटाइन से डिस्चार्ज कर घर भेजा गया है। जिससे कल तक की कुल क्वारेंटाइन व्यक्तियों की संख्या 4283 हो गई। वही अभी तक प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट की संख्या 71397 हो गई हैं। रिपीट पॉजिटिव केस, अपर्याप्त, खारिज सैंपल संख्या के साथ एक बार फिर ज्यादा पॉजिटिव संक्रमित मरीजों की संख्या ने प्रशासन को चिंता में डाल दिया वही इंदौरी ने पुरे शहर में भीड़ बढ़ाकर घरों में रहे है लोगों की नींदे हराम कर दी। बाजारों की चहल-पहल देकर नहीं लगता है कि कभी इंदौर लॉकडाउन से गुजरा होगा...बढ़ती भींड कहीं पुन : शहर को लॉकडाउन की ओर इशारा तो नहीं कर रही हैं। लगातार मौतों के आंकड़े ने इंदौरी को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि अभी भी नहीं जागे तो एक बार फिर शहर में कोरोना संक्रमित वायरस कोविड-19 की वैश्विक महामारी से गुजरना पड़ सकता है।
जिले में अब 947 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का अभी भी उपचार चल रहा है। जबकि विभिन्न क्वारनटाईन सेंटरों से 4283 लोगों को छुट्टी दे दी गई है। इंदौर जिले का रिकवरी रेट 73.57 प्रतिशत हो गया है जबकि जिले का डेथ रेट 4.55 प्रतिशत है।
● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sunil Paliwal-Anil Bagora...✍️
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. का शक्ति, भक्ति और सख्ती विषय पर संवाद एवं सम्मान : गरबा देखने जाना हो तो पहले गौमूत्र का सेवन करें मुस्लिम : नाजिया इलाही खान
सेंट जॉर्ज हाई स्कूल में सड़क सुरक्षा की पाठशाला : स्काउट-गाइड कैडेट्स भी सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में देंगे योगदान
फर्जी डिग्री पर 20 साल से नौकरी कर रहे 51 शिक्षकों पर FIR के आदेश : ₹100 करोड़ से अधिक वेतन की होगी रिकवरी : इंदौर तो सिर्फ झांकी है, पूरा MP बाकी
आज का दैनिक राशिफल 11 अक्टूबर 2026 रविवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...!