इंदौर
इंदौर में खुशियों का कारवाँ बढ़ा आगे : कोरोना पॉजिटिव के डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 1100 के पार पहुंची
Sunil paliwal-Anil bagora
इंदौर। इंदौर में कोरोना मरीजों के सफल उपचार के पश्चात उन्हें डिस्चार्ज करने का सिलसिला लगातार जारी है। कल भी इंदौर के तीन हॉस्पिटलों से 57 मरीज डिस्चार्ज किये गये है। इंदौर में डिस्चार्ज मरीजों की संख्या अब 1100 के पार पहुंच चुकी है। इंदौर में अभी 1096 मरीजों का उपचार चल रहा है। इस तरह वर्तमान में इंदौर में डिस्चार्ज मरीजों की संख्या, उपचाररत मरीजों की संख्या से अधिक हो गई है। जो एक राहत भरी खबर है।
● तीन हॉस्पिटलों से 57 मरीज डिस्चार्ज
इंदौर में कल तीन हॉस्पिटलों से 57 मरीज डिस्चार्ज किये गये है। इनमें 33 मरीज अरविंदो हॉस्पिटल के, 22 मरीज इण्डेक्स हॉस्पिटल के तथा दो मरीज एमआरटीबी हॉस्पिटल के शामिल है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा कल 13 मई को जारी कोरोना बुलेटिन के अनुसार 13 मई तक कुल 18 हजार 537 सेम्पल लेकर उनकी जांच की गई, इसमें 2 हजार 238 मरीज पॉजिटिव पाये गये। उपचार के दौरान 96 मरीजों की मृत्यु हुई है। कल 13 मई तक कुल 1046 मरीजों का सफल उपचार कर उन्हें डिस्चार्ज किया गया। कल 57 मरीज डिस्चार्ज किये गये, इन्हें मिलाकर अब तक कुल 1103 मरीज डिस्चार्ज किये जा चुके है। उपचाररत मरीजों की संख्या 1096 है।
● कोरोना महामारी से निपटने के लिये पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित
इंदौर जिले में कोरोना महामारी से निपटने के लिये हर स्तर पर पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किये गये है। संभागायुक्त श्री आकाश त्रिपाठी और कलेक्टर श्री मनीष सिंह के मार्गदर्शन में विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर स्थिति में तेजी से सुधार लाया जा रहा है। जिले में घर-घर जाकर सर्वेक्षण का कार्य भी विभिन्न चरणों में पूरा कर लिया गया है। अब फालोअप की गतिविधियां नियमित रूप से चल रही है।
● घर से मिली बेहतर सुविधाएं-शासन, प्रशासन को धन्यवाद
अरविंदो हॉस्पिटल से आज डिस्चार्ज हुए सर्वश्री हेमंत पाटनी, गरिमा चौहान, महादेव हारोड, अकबर खान सहित अन्य मरीज बेहद खुश थे। इनका कहना था कि हमें यहाँ बहुत अच्छी सुविधा मिली। अच्छा उपचार हुआ। इसके लिये मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, संभागायुक्त श्री आकाश त्रिपाठी, कलेक्टर श्री मनीष सिंह को धन्यवाद। मुख्यमंत्रीजी ने हमारा निःशुल्क इलाज करवाया, यह भी बड़ी बात है।
● देश में अव्वल है यह हॉस्पिटल
इंदौर के श्री अरविंदो इस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस मेडिकल कॉलेज (SAMIS) में कल 13 मई तक कोविड-19 के एक हज़ार मरीज़ों का एडमिशन हुआ था, इनमें से लगभग 52 प्रतिशत मरीज़ पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर घरों में जा चुके हैं। कलेक्टर इंदौर श्री मनीष सिंह ने मरीज़ों को स्वस्थ कर घर भेजने के इस जुनून के लिए अरबिंदो अस्पताल के समस्त डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ़ को बधाई दी है। बताया गया है कि संभवतः देश के किसी भी अस्पताल में स्वस्थ मरीज़ों का यह प्रतिशत एवं आंकड़ा इंदौर के इस अस्पताल में सर्वाधिक है। बताया गया कि अरविंदो हॉस्पिटल में अभी तक 1057 मरीज भर्ती हुए इसमें से आधे मरीज 556 मरीजों को स्वस्थ कर घर भेजा गया है।
● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sunil Paliwal, Anil Bagora...✍️
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406
● एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
● नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...