वर्ल्ड फोटोग्राफी डे पर इंदौर प्रेस क्लब में हुआ विशेष स्लाइड शो : अपलक दर्शक निहारते रहे चित्रों का अद्भुत संसार
शहर के ख्यातनाम छायाकारों के 500 से ज्यादा फोटोग्राफ्स से दर्शक हुए परिचित
इंदौर. वर्ल्ड फोटोग्राफी डे पर इंदौर प्रेस क्लब में विशेष स्लाइड शो का आयोजन किया गया। फोटोग्राफर्स ऑफ इंडिया इंदौर और इंदौर प्रेस क्लब द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस शो में शहर के ख्यातनाम 40 से अधिक फोटोग्राफर्स के 500 से अधिक चित्र प्रदर्शित किए गए। चित्रों के इस अद्बुत संसार को दर्शक अपलक निहारते रहे।
आरंभ में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। फोटोग्राफर्स साथियों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी काम करने वाले हमारे साथी चंद सेकंड में जिस तस्वीर को क्लिक करते हैं वह तस्वीर अपने आप में मुकम्मल कहानी होती है, बल्कि कई बार इतिहास भी बन जाती है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे इंदौर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि एक जर्नलिस्ट होने के नाते मुझे यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि कोईर् भी खबर बिना तस्वीर के पूरी नहीं होती। इसके लिए हमारे फोटो जर्नलिस्ट बधाई के पात्र हैं जो हर परिस्थिति में अपने काम में जुटे रहते हैं। कार्यक्रम में महापौर परिषद सदस्य राजेश उदावत, भाजपा नगर उपाध्यक्ष डॉ. दीप्ति हाड़ा एवं डॉ. शिखा घनघोरिया, वरिष्ठ छायाकार पद्मश्री भालू मोंढे विशेष अतिथि के रूप उपस्थित थे।
● यह हुए सम्मानित : इंदौर के वरिष्ठ छायाकार हेमशंकर पाठक, अखिल हार्डिया, कैलाश मित्तल, महेंद्र राठौर, तनवीर फारुखी, ओपी सोनी और प्रवीण रावत का अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया।
आरंभ में अतिथियों का स्वागत महासचिव प्रदीप जोशी, उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, सचिव अभिषेक चेंडके, कोषाध्यक्ष मुकेश तिवारी, कार्यक्रम संयोजक बलवंत सिंह चौहान, सह संयोजक राजू पंवार, कार्यकारिणी सदस्य अभय तिवारी, श्याम कामले, विजय भट्ट ने किया।
● गुलाब भेट किए : शहर की सामाजिक संस्था अभ्यास मंडल ने भी छायाकार बंधुओं का गुलाब के फूल देकर सम्मान किया। इस मौके पर अभ्यास मंडल के अध्यक्ष रामेश्वर गुप्ता, शिवाजी मोहिते, डॉ. एसएल गर्ग, हरेराम वाजपेयी, मुरली खंडेलवाल परवेज खान आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में विश्व विख्यात फोटोग्राफर्स रघु राय को श्रद्धासुमन भी अर्पित करते हुए उनके प्रति आदरांजलि प्रेषित की गई।


पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पालीवाल समाज के दो युवा सितारे : श्री उत्कर्ष जोशी, श्री प्रखर जोशी ने कर दिया कारनामा-देश के लिए जीते पदक
दुनिया हमारी इच्छा से नहीं चलेगी, लेकिन हमारा आचरण कैसा होगा – यह निर्णय हमारे हाथ में : सुधासागर म.सा.
किशनगढ़ एवं जैन जगत के प्रसिद्ध भामाशाह कंवरलाल पाटनी का निधन : अंतिम यात्रा आज-जैन समाज सहित मार्बल उद्योग में शोक की लहर