📅 Thursday, 29 October 2026 | 02:26 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,954.37 ▲ +355.67 (+0.48%) • निफ्टी 50: 22,903.30 ▲ +153.50 (+0.67%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹142,640 • 🥈 चांदी (1kg): ₹197,400 • 🌤️ उज्जैन: 30°C (हल्के बादल)
इंदौर

जैन समाज के कार्यक्रम में लड़कियों को बताया शूर्पनखा, कहा- मन करता कि पांच सात जड़ दूं... : राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय

📅 07 April 2023, 09:14 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
जैन समाज के कार्यक्रम में लड़कियों को बताया शूर्पनखा, कहा- मन करता कि पांच सात जड़ दूं... : राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय
जैन समाज के कार्यक्रम में लड़कियों को बताया शूर्पनखा, कहा- मन करता कि पांच सात जड़ दूं... : राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय

हेमंत शर्मा...✍️

इंदौर :

अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) का लड़कियों के पहनावे को लेकर बेतुका बयान सामने आया है। एक बार फिर उन्होंने लड़कियों के पहनावे को लेकर एक बड़ा बयान देते हुए उन्हें शूर्पनखा बता दिया।

दरअसल बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने जैन समाज के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां लड़कियों के पहनावे को लेकर उन्हें शूर्पणखा बता दिया है। विजयवर्गीय ने कहा कि लड़कियां इतने गंदे कपड़े पहनकर निकलती हैं। महिलाओं को हम देवियां कहते हैं, लेकिन उनमें देवी का स्वरूप ही नहीं दिखता।

BJP नेता विजयवर्गीय ने कहा कि हनुमान जंयती पर झूठ नहीं बोलूंगा। आजकल जब रात को निकलता हूं तो नौजवानों को नशे में देखता हूं तो ऐसा लगता है उतर के चार पांच धर दू। भगवान कसम हनुमान जयंती पर झूठ नहीं बोल रहा हूं। बच्चों को अच्छे पकड़े पहनने चाहिए। उनके बयान का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में वे मंच पर अपनी बात रखते हुए नजर आ रहे हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें