📅 Thursday, 08 October 2026 | 09:00 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,593.24 ▼ -1,474.56 (-2.02%) • निफ्टी 50: 22,231.80 ▼ -544.30 (-2.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,920 • 🥈 चांदी (1kg): ₹225,000 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
इंदौर

इंदौर में आगामी रक्षाबंधन व अन्य त्यौहार पर छोटे व मध्यमवर्गीय व्यापारियों के धंधे को ध्यान में रखते हुए बाजार खोलने का आग्रह : भाजपा

📅 24 July 2020, 11:26 PM • ✍️ Sunil Paliwal-Anil Bagora • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर में आगामी रक्षाबंधन व अन्य त्यौहार पर छोटे व मध्यमवर्गीय व्यापारियों के धंधे को ध्यान में रखते हुए बाजार खोलने का आग्रह : भाजपा
इंदौर में आगामी रक्षाबंधन व अन्य त्यौहार पर छोटे व मध्यमवर्गीय व्यापारियों के धंधे को ध्यान में रखते हुए बाजार खोलने का आग्रह : भाजपा

इंदौर । भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे ने पालीवाल वाणी को बताया कि आज हमारे विधायकगण एवं वरिष्ठ नेताओं ने आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए जिलाधीश व उच्च अधिकारियों के साथ रेसीडेंसी कोठी पर बैठक कर बाजार खोलने का आग्रह किया। नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, विधायक रमेश मेंदोला, महेन्द्र हार्डिया, श्रीमती मालिनी गौड़, सुदर्शन गुप्ता, मधु वर्मा सहित अन्य भाजपा नेताओं ने जिलाधीश व अन्य उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी रक्षाबंधन व अन्य त्यौहारों पर छोटे व मध्यम व्यापारियों को व्यापार करने का अवसर मिले, इसलिये झोन-2 में आने वाले बाजारों और जहां पर ये लोग अपनी दुकाने लगाते है ऐसे स्थानों पर बाजार खोलने की अनुमति देने का आग्रह किया। साथ ही चोईथराम सब्जी मंडी को भी खोलने का आग्रह किया गया ताकि छोटे व्यापारियों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े। नगर अध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों की बात को सुनने के पश्चात अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि छोटे व्यापारी जो कि अपने व्यापार को लेकर बहुत ज्यादा परेशान है, उन्हें राहत देते हुए व्यापार करने की छूट दी जायेगी। नगर अध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने व्यापारियों व जनता से आग्रह किया है कि वे कोरोना महामारी से अपनी सुरक्षा स्वयं करते हुए मास्क अवश्य लगाये एवं दो गज की दूरी का पालन भी आवश्यक रूप से करें, ताकि कोरोना के संक्रमण को भी रोका जा सके।

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sunil Paliwal-Anil bagora...✍️

 ? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें