इंदौर कोरोना कहर में रिपीट पॉजिटिव सैंपल 29 ने बढ़ाई चिंता : 55 नए संक्रमित मरीज समाने आए : 4 की मौत
इंदौर । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी जिला इंदौर के डॉ. एम.पी. शर्मा की रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में कल 18 जून 2020 को 55 नए पॉजिटिव संक्रमित मरीजों के आंकड़े सामने आए हैं, तथा रिपीट पॉजिटिव सैंपल संख्या 29 रही, वही अपर्याप्त, खारिज सैंपल संख्या 14 रही। कल प्राप्त निगेटिव सैंपल 2341 संख्या हैं। जिसमें से कल प्राप्त किए कुल सैंपल की संख्या 1476 रही एवं कल टेस्ट किए गए कुल सैंपल की संख्या 2439 रही। इसके साथ ही इंदौर में कल दिनांक तक पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 4246 हो गई है। कल 4 व्यक्तियों की मौत हुई, जिसको मिलाकर कुल 189 संक्रमित मरीज़ो की मृत्यु हो चुकी हैं। कल 18 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है। जिससे कल तक कुल 3149 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए है, साथ ही कल 22 व्यक्तियों को संस्थागत क्वारेंटाइन से डिस्चार्ज कर घर भेजा गया है। जिससे कल तक की कुल क्वारेंटाइन व्यक्तियों की संख्या 4252 हो गई। वही अभी तक प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट की संख्या 67841 हो गई हैं। रिपीट पॉजिटिव केस, अपर्याप्त, खारिज सैंपल संख्या के साथ एक बार फिर हाफ सेंचुरी से ज्यादा पॉजिटिव संक्रमित मरीजों की संख्या ने प्रशासन को चिंता में डाल दिया वही इंदौरी ने पुरे शहर में भीड़ बढ़ाकर घरों में रहे है लोगों की नींदे हराम कर दी। बाजारों की चहल-पहल देकर नहीं लगता है कि कभी इंदौर लॉकडाउन से गुजरा होगा...बढ़ती भींड कहीं पुन : शहर को लॉकडाउन की ओर इशारा तो नहीं कर रही हैं।

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sunil Paliwal, Anil Bagora...✍️
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
इंदौर की स्वच्छता व्यवस्था एवं सकारात्मक छवि बनाए रखने कर्मचारी संगठनों और वाल्मीकि समाज की पंचायतों ने निगम प्रशासन को दिया सहयोग का आश्वासन
भीड़ को देखकर मंजिल तय मत करो, रास्ता कहाँ जाता है यह देखो : निर्यापक मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज
दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद द्वारा आयोजित सुगंध दशमी पर मंदिरों की झांकी एवं मंडल जी निर्माण प्रतियोगिता-2026 के परिणाम घोषित