📅 Friday, 09 October 2026 | 04:14 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,593.24 ▼ -1,474.56 (-2.02%) • निफ्टी 50: 22,231.80 ▼ -544.30 (-2.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,060 • 🥈 चांदी (1kg): ₹225,300 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
इंदौर

कोरोना योद्धाओं के लिए पुलिस राजपत्रित अधिकारी कल्याण समिति ने किया 2 लाख 8 हजार 21 रुपए का सहयोग

📅 10 April 2020, 02:44 AM • ✍️ Sunil paliwal-Anil bagora • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कोरोना योद्धाओं  के लिए  पुलिस राजपत्रित अधिकारी कल्याण समिति ने किया  2 लाख 8 हजार 21 रुपए का सहयोग
कोरोना योद्धाओं के लिए पुलिस राजपत्रित अधिकारी कल्याण समिति ने किया 2 लाख 8 हजार 21 रुपए का सहयोग

इंदौर। मौजूदा समय में देश कोरोना वायरस संक्रमण जैसी बीमारी से जूझ रहा है, ऐसे समय में पुलिस राजपत्रित अधिकारी कल्याण समिति के सेवानिवृत्त सदस्यों के योगदान को देश कभी नहीं भूलेगा। कोरोना संकट के समय जहां एक और पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी दिन-रात ड्यूटी कर कोरोना को हराने में जुटे हुए हैं। वहीं दूसरी ओर मध्यप्रदेश पुलिस के सेवानिवृत्त सदस्य भी इसमें पीछे नहीं हैं। प्रदेश के सेवानिवृत्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों ने कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में अपना योगदान देते हुए कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे ’योद्धाओं’ के लिए 2 लाख 8 हजार 21 रुपए की धनराशि एकत्रित कर इसे इन योद्धाओं के लिए समर्पित किया है। संस्था की ओर से मध्यप्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक श्री एस. के. दास ने कल संभागायुक्त श्री आकाश त्रिपाठी और पुलिस महानिरीक्षक श्री विवेक शर्मा को चेक द्वारा उक्त राशि सौंपी। श्री एस. के. दास ने संभागायुक्त श्री आकाश त्रिपाठी से आग्रह किया कि इस राशि से कोरोना के उपचार में लगे चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ़ के लिए पीपीई किट और मास्क सहित अन्य आवश्यक सामग्री ख़रीदी जाए। संभागायुक्त श्री आकाश त्रिपाठी और आईजी श्री विवेक शर्मा ने श्री दास और उनकी संस्था को इस योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sunil Paliwal-Anil Bagora...✍️

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें...     

09977952406-09827052406

● एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...

● नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

!! कोरोना से डरे नहीं...डटकर मुकाबला कीजिए...जीत हर कदम...देशवासियों की होगी...!!

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें