📅 Friday, 02 October 2026 | 11:37 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,909.70 ▼ -570.59 (-0.79%) • निफ्टी 50: 22,421.95 ▼ -198.50 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,330 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,600 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
इंदौर

पालीवाल समाज मातृशक्ति महिला प्रतिनिधि मंड़ल आज इंदौर कमिश्नर आफिस पर जनसुनवाई में दस्तक देगा

📅 18 August 2026, 02:02 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 10 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पालीवाल समाज मातृशक्ति महिला प्रतिनिधि मंड़ल आज  इंदौर कमिश्नर आफिस पर जनसुनवाई में दस्तक देगा
पालीवाल समाज मातृशक्ति महिला प्रतिनिधि मंड़ल आज इंदौर कमिश्नर आफिस पर जनसुनवाई में दस्तक देगा

युवती की हत्या की शंका पुलिस द्वारा लीपापोती करने का मामला...

इंदौर. पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर का प्रतिनिधि मंडल आज जन सुनवाई में पुलिस कमिश्नर को सुबह 10.30 बजे ज्ञापन देने जा रहा हैं. पालीवाल वाणी को मिली जानकारी के अनुसार इंदौर में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने संपूर्ण पालीवाल समाज को हिलाकर रख दिया. यह मामला आया-राम, गया राम हो जाता... लेकिन पालीवाल समाज की मातृशक्ति ने अपने दम पर पूरे मामले को गरमाकर जींवत बनाएं ना रखा होता तो....!

चारभुजा नाथ की जय हो...हुआ इंसाफ...समाज के सभी सदस्यों का कोटि...कोटि धन्यवाद 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर की मातृशक्ति महिला प्रतिनिधि मंड़ल द्वारा निरंतर अमिता पुरोहित के प्रकरण को लेकर सोशल मीडिया में जीवंत बनाएं हुए हैं. पुरे प्रकरण को लेकर पालीवाल मातृशक्ति प्रतिनिधि मंड़ल समाज अध्यक्ष श्री भुरालाल जी व्यास एवं प्रबंध कार्यकारिणी के बीच पहुंचाकर ज्ञापन पत्र सौंपते हुए, दोषियों पर सख्त कार्यवाही करते हुए सामाजिक बहिष्कार की मांग की गई थी...

तब अध्यक्ष महोदय द्वारा मातृशक्ति महिला प्रतिनिधि मंड़ल को आश्वत किया गया था कि समाज आप सब लोंगो के साथ हैं, सामाजिक मर्यादाओं का पालन करते हुए ठोस कार्यवाही की जाएगी...तब मातृशक्ति महिला प्रतिनिधि मंड़ल ने नाराजगी दर्ज करते हुए कहा था कि हम आपको 7 दिवस का समय दे रहे हैं, आप निर्णय लेकर हमें अवगत कराएं...जिस पर सभी ने स्वीकृति प्रदान करते हुए आश्वसान दिया था कि हम कार्यवाही करेंगे...

लेकिन 7 दिवस बीत जाने के बाद भी ठोस कार्यवाही ना होने पर मातृशक्ति महिला प्रतिनिधि मंड़ल पालीवाल समाज भवन पहुंचा... जहां समाज द्वारा आयोजित 15 अगस्त 2026 का आयोजन चल रहा था... समाज अध्यक्ष के समाने पुन: अपना विरोध जताया...तब अध्यक्ष महोदय और प्रबंध कार्यकारिणी समिति ने मातृशक्ति महिला प्रतिनिधि मंड़ल को कहा कि 15 अगस्त 2026 का आयोजन समाज द्वारा संचालित होकर प्रतिभाशाली बच्चों का आयोजन कर रहा हैं, आयोजन में दखल ना डाले ओर शांति से कार्यर्क्रम संचालित होने दे...

तब नाराज महिलाओं ने जमकर विरोध प्रकट किया...तब अध्यक्ष महोदय द्वारा मातृशक्ति महिला प्रतिनिधि मंड़ल की मौजूद सभी महिलाओं को कहा कि आज का आयोजन हो जाने दो...हम प्रबंध कार्यकारिणी की मीटिंग बुलाकर ठोस निर्णय लेंगे...तब भी महिला असंतुष्ठ नजर आई...

कल प्रबंध कार्यकारिणी की मीटिंग में अध्यक्ष महोदय श्री भुरालाल जी व्यास द्वारा बताया गया कि समाज सदस्य श्री पुरूषोत्त पुरोहित (ग्राम. देवगढ़) का समाज द्वारा सामाजिक बहिष्कार किया गया हैं...तब महिला मंड़ल ने पहल का स्वागत किया, फिर भी नाराजगी जाहिर की गई...आज एक बार फिर अमिता पुरोहित को न्याय दिलाने के लिए पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर का प्रतिनिधि मंडल आज सुबह 10.30 बजे पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन देने जा रहा हैं.

प्रतिनिधि मंडल का कहना है कि एमजी रोड़ पुलिस थाना द्वारा पूरे मामले को गंभीरता पूर्वक ना लेते हुए लापरवाही की जा रही हैं, हत्या के मामले को आत्महत्या का बताया जा रहा हैं. जो कि गलत हैं, पुरे मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर से मिलकर दोषियों के विरूध ठोस कार्यवाही की मांग की जाएगाी...अपराधी कोई भी हो...बचना नहीं चाहिए...पुलिस थाना एमजी रोड़ की संदिग्ध भूमिका पर भी जांच की मांग की जाएगी. युवती की हत्या की शंका पुलिस द्वारा लीपापोती करने का मामला बताया जा रहा है.

अमिता पुरोहित को मिला इंसाफ, पालीवाल समाज अध्यक्ष एवं प्रबंध कार्यकारिणी का समर्थन

  • बता दें : पिता कैलाश चंद्र टपरावट पालीवाल भोपाल निवासी द्वारा इंदौर पालीवाल समाज 44 श्रेणी अध्यक्ष महोदय को भी पुरोहित परिवार का सामाजिक बहिष्कार किए जाने का आवेदन दिया था.
  • श्री चारभुजा नाथ जी के समक्ष मृतिका अमिता पुरोहित को मिला, पालीवाल समाज अध्यक्ष एवं प्रबंध कार्यकारिणी का समर्थन: श्री पुरुषोत्तम पुरोहित (देवगढ़) को किया समाज से बहिष्कृत.
  •  अमिता पुरोहित पुरा घटना क्रम:

    पुलिस के अनुसार सुदामा नगर निवासी तनु ने शिकायत में बताया कि उसकी मां अमिता पुरोहित ने 18 जुलाई 2026 को जहरीला पदार्थ खा लिया था. उन्हें इलाज के लिए सुयश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अगले दिन उनकी मौत हो गई.  लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर अमिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया. पुलिस के मुताबिक, मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने भी अपने बयानों में पति पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं. शिकायत और जांच के आधार पर एमजी रोड थाना पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

    इंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र में एक महिला की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि पति के किसी अन्य महिला से संबंध थे और वह पत्नी पर मायके से रुपए लाने का दबाव बनाते हुए लगातार मारपीट और मानसिक प्रताड़ना करता था।

    इसी प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान पति ने बेटी को मां से मिलने तक नहीं दिया।

    पुलिस के अनुसार सुदामा नगर निवासी तनु ने शिकायत में बताया कि उसकी मां अमिता पुरोहित ने 18 जुलाई 2026 को जहरीला पदार्थ खा लिया था. उन्हें इलाज के लिए सुयश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अगले दिन उनकी मौत हो गई. तनु ने बताया कि घटना की जानकारी उसे चचेरे भाई के फोन से मिली. जब वह अस्पताल पहुंची तो उसके पिता ललित पुरोहित ने उसे मां से मिलने नहीं दिया.

    शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ललित पुरोहित, निवासी सबनीशबाग, के किसी अन्य महिला से संबंध थे- इसी वजह से वह अमिता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था तथा मायके से रुपए लाने के लिए दबाव बनाता था.

    तनु ने पुलिस को बताया कि रुपए की मांग पूरी करने के लिए उसके नाना कैलाश चंद्र टपरावत ने 19 फरवरी 2018 को भारतीय स्टेट बैंक के चेक के माध्यम से दो लाख रुपए ललित पुरोहित के खाते में ट्रांसफर किए थे- इसके बावजूद वह लगातार पैसों की मांग करता रहा और रुपए नहीं मिलने पर अमिता के साथ मारपीट करता था.

    पुलिस के अनुसार सुदामा नगर निवासी तनु ने शिकायत में बताया कि उसकी मां अमिता पुरोहित ने 18 जुलाई 2026 को जहरीला पदार्थ खा लिया था. उन्हें इलाज के लिए सुयश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अगले दिन उनकी मौत हो गई.  लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर अमिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया. पुलिस के मुताबिक, मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने भी अपने बयानों में पति पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं. शिकायत और जांच के आधार पर एमजी रोड थाना पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें