📅 Saturday, 03 October 2026 | 11:04 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,909.70 ▼ -570.59 (-0.79%) • निफ्टी 50: 22,421.95 ▼ -198.50 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,340 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,200 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
इंदौर

Paliwal News : पालीवाल जय अंबे ग्रुप द्वारा आज से दो दिवसीय अन्नकूट महोत्सव शुरू : सुंदरकाण्ड एवं माताजी के जागरण में पहुंचे श्रद्धालुजन

📅 08 November 2024, 10:33 PM • ✍️ अनिल बागोरा-महेश जोशी • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Paliwal News : पालीवाल जय अंबे ग्रुप द्वारा आज से दो दिवसीय अन्नकूट महोत्सव शुरू : सुंदरकाण्ड एवं माताजी के जागरण में पहुंचे श्रद्धालुजन
Paliwal News : पालीवाल जय अंबे ग्रुप द्वारा आज से दो दिवसीय अन्नकूट महोत्सव शुरू : सुंदरकाण्ड एवं माताजी के जागरण में पहुंचे श्रद्धालुजन

पालीवाल जय अंबे ग्रुप अन्नकूट महोत्सव

● अनिल बागोरा-महेश जोशी

इंदौर.

श्री पालीवाल जय अंबे ग्रुप इंदौर एवं माताजी के परम भक्त श्री अखिलेश जोशी, पंड़ित श्री उमेश पुरोहित ने पालीवाल वाणी को चर्चा के दौरान बताया कि माँ श्री अन्नपूर्णा माताजी एवं माँ श्री राकड़ी माताजी के आशीर्वाद स्वरूप श्री पालीवाल जय अंबे ग्रुप के तत्वाधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दिनांक 8 नवंबर 2024 शुक्रवार को 24 वां भव्य अन्नकूट महोत्सव एवं छप्पन भोग मनोरथ दर्शन के साथ पालीवाल समाजबंधुओं के लिए विशाल महाप्रसादी का आयोजन मां अन्नपूर्णा मंदिर परिसर, 24 श्रेणी पालीवाल ब्राह्मण समाज भवन, राजबाडा के पास इंदौर पर प्रारंभ हो गया है. 

आज दिनांक 8 नवबंर 2024 शुक्रवार को सुंदरकाण्ड एवं माताजी का जागरण का कार्यक्रम चल रहा है. सुंदर काण्ड का पाठ शाम 7.00 बजे से श्री सांवरिया रामायण मंडल द्वारा शानदार रूप से प्रस्तृत किया जा रहा है. कल दिनांक 9 नवंबर 2024 शनिवार को अन्नकूट महोत्सव छप्पन भोग एवं दर्शन कार्यक्रम के तहत माँ श्री अन्नपूर्णा माताजी, माँ श्री राकड़ी माताजी मंदिर में महाआरती सांय 6.00 बजे से एवं भजन संध्या रात्रि 7.00 बजे से अमृत वाणी भजनों की शानदार प्रस्तृति के साथ प्रारंभ होगा. वही प्रभु महाप्रसादी सांय 7.00 बजे से 10.30 बजे तक प्रभु प्रसादी का सिलसिला प्रभु के दरबार में सतत् चलता रहेगा. 

बता दे : माताजी के स्थापना दिवस पर कलश ध्वजारोहण में प्रसादी का सौभाग्य श्री पालीवाल जय अंबे ग्रुप को प्राप्त हुआ था, आप सभी सदस्यों को माताजी की असीम कृपा बनी रहें.

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें