📅 Saturday, 10 October 2026 | 12:29 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▼ -166.37 (-0.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▼ -82.65 (-0.37%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹151,120 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,900 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
इंदौर

Paliwal News : पालीवाल समाज द्वारा 10 नवंबर को श्री चारभुजा नाथ मंदिर में भव्य अन्नकूट महोत्सव का आयोजन

📅 09 November 2024, 11:41 AM • ✍️ Anil Bagora-Sunil Paliwal • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Paliwal News : पालीवाल समाज द्वारा 10 नवंबर को श्री चारभुजा नाथ मंदिर में भव्य अन्नकूट महोत्सव का आयोजन
Paliwal News : पालीवाल समाज द्वारा 10 नवंबर को श्री चारभुजा नाथ मंदिर में भव्य अन्नकूट महोत्सव का आयोजन

● Anil Bagora-Sunil Paliwal

इंदौर. श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के तत्वाधान में श्री चारभुजा नाथ जी मंदिर परिसर में ठाकुरजी अपनी मनोहरी छबि से सबको अपना आशीर्वाद प्रदान करेंगे वहीं एक साथ दिखाई देगी वरिष्ठजनों के साथ युवा पीढ़ी की जोड़ी तो उस समय का नजारा अद्भूत मनोहरी और अद्भूत होगा. वही मातृशक्ति अपनी भक्ति के साथ भजनों का जयघोष करती हुई नजर आएगी.

श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के अध्यक्ष श्री भूरालाल व्यास, सचिव श्री विजय जोशी एवं कोषमंत्री श्री शिवलाल  पुरोहित ने पालीवाल वाणी को चर्चा के दौरान बताया कि पालीवाल समाज के समस्त वरिष्ठजन एवं सम्माननीय महानुभावो एवं समाज की होनहार युवा पीढ़ी के साथियों एवं समाज की मातृशक्ति ओर बहनों से निवेदन है कि आज दिनांक 10 नवंबर 2024 रविवार को हमारे इष्ट देवता श्री चारभुजा नाथ जी का भव्य अन्नकूट महोत्सव हमारे समाज की ऐतिहासिक धरोहर चारभुजा नाथ मंदिर पर आयोजित किया जा रहा हैं. 

समाज के कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर अन्नकूट महाप्रसादी हेतु भावभरा आमंत्रण पत्र एवं चारभुजा नाथ जी को समर्पित सहयोग राशि हेतु संपर्क कर चुके हैं. समाजजनों से निवेदन है कि आपके निज निवास पर अगर कार्यकर्ता उपस्थित नहीं हो पाए हैं, तो कृपया मंदिर परिसर पर अन्नकूट महोत्सव वाले दिन श्री प्रभु प्रसादी ग्रहण के पास मंदिर परिसर पर उपलब्ध कराए जाएंगे, इच्छुक समाजजन पास प्राप्त कर सकते हैं.

समाज का अन्नकूट महोत्सव हमारे समाज की एकता को ओर मजबूत करने के साथ-साथ हमारी राजस्थानी संस्कृति की झलक भी दिखाता हैं. आओ हम सब अपनी एकता का परिचय श्री चारभुजानाथ मंदिर में आयोजित धार्मिक आयोजन में पधारकर प्रभु से आशीर्वाद प्राप्त करें. इसमें आप हम सभी बढ़-चढ़कर भाग ले. यह कार्यक्रम आपका हमारा सभी का हैं, तन-मन-धन से दिल खोलकर सहयोग करें. जो भी सामाजिक व्यवस्था बनाई जाती हैं, वह समाज के आयोजन को व्यवस्थित करने के लिए बनाई जाती हैं. उसका पालन आप हम सभी करेंगे तो हमारा यह श्री प्रभु का अन्नकूट महोत्सव की महाप्रसादी का आयोजन सफलतम श्रेणी में पहुंच सकता हैं. बिना समाज के सहयोग से किसी भी आयोजन को सफलतम श्रेणी में नहीं लाया जा सकता हैं. 

ठाकुर जी श्री चारभुजा नाथ जी भगवान जी के अन्नकूट महोत्सव में पधारकर महाआरती एवं प्रभु प्रसादी एवं प्रभु भजनों का आनंद प्राप्त करें. और आपकी उपस्थिति से हमें अनुग्रहित करें. 

विशेष आग्रह : सर्वश्री समाज अध्यक्ष भूरालाल व्यास, उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण बागोरा, सचिव विजय जोशी, सह सचिव मदन बागोरा, कोषमंत्री शिवलाल पुरोहित, भंडारमंत्री धर्मनारायण पुरोहित, भवनमंत्री जितेन्द्र जोशी, उत्सव मंत्री पुरूषोत्तम बागोरा, शिक्षामंत्री रेवाशंकर पुरोहित एव प्रबंध कार्यकारिणी सदस्यों में सर्वश्री अंबालाल जोशी, जमनालाल व्यास, जीवराज पालीवाल, रमेश दवे, प्रमोद दवे, मुकेश बागोरा, राहुल पुरोहित, ओम प्रकाश जोशी, ओमप्रकाश दवे, मुकेश व्यास, कृष्णकांत जोशी.

● निवेदक : 

श्री भुरालाल जी व्यास समाज अध्यक्ष 

एवं समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य इंदौर, मध्य प्रदेश

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें