📅 Wednesday, 09 September 2026 | 01:53 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 75,577.58 ▼ -937.82 (-1.23%) निफ्टी 50: 23,635.10 ▼ -262.60 (-1.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹146,610 🥈 चांदी (1kg): ₹221,000 ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
इंदौर

पालीवाल-मेनारिया समाज ने निकला गणगौर माताजी का बाना-उमड़ी मातृशक्ति की भीड़

📅 10 April 2019, 10:07 PM ✍️ Sangeeta Joshi... ✍️ ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पालीवाल-मेनारिया समाज ने निकला गणगौर माताजी का बाना-उमड़ी मातृशक्ति की भीड़
पालीवाल-मेनारिया समाज ने निकला गणगौर माताजी का बाना-उमड़ी मातृशक्ति की भीड़

इंदौर। पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी धर्मशाला, माँ अन्नपूर्णा मंदिर, इमली बाजार से माँ गणगौर माताजी का बाना श्रीमती रमा घनश्याम जी मेहता (खरसाण) के निवास स्थान पर पहुंचा। बाना का स्वागत करने के लिए मातृशक्तियों में अच्छा खासा उत्साह देखा गया। जहां मातृशक्ति गणगौर माताजी की पूजन करती हुए उनके समाने नृत्य करते हुए गीत गा रही थी। मातृशक्ति, युवतियों और बच्चियों ने 9 अप्रैल को श्रद्धा और परंपरागत रूप से गणगौर पर्व में मातृशक्तियों की अपार भीड़ उमड़ी। जहां महिलाओं ने पति की दीर्घायु व अखंड सौभाग्य और युवतियों ने मनचाहे वर की मनोकामना करते हुए महादेवजी की गण के स्वरूप यानि ईसरजी और माता पार्वती की गौर स्वरूप में पालीवाल एवं मेनारिया समाज की कई मातृशक्ति ने पूजन किया।। इस दौरान पाटो धो ये..पाटो धो..बीरा की बहन पाटो धो..., गौर गौर गणपति, ईसर पूजे पार्वती..पार्वती का आला-गीला..जैसे गीत गूंजे। इस मौके पर विद्या योगेन्द्र मेहता, कैलाश बसंत मेहता, योगिता अनिल पुरोहित, कमला पुरोहित, निर्मला पुरूषोत्तम जोशी, सपना उमेश पुरोहित, टीना पीयुष जोशी, रिंकु अखिलेश जोशी, रेखा शर्मा, दिपिका जोशी, संगीता जोशी (पालीवाल वाणी-पत्रकार), ममता मेहता, योगिता पुरोहित, विद्या जोशी, स्मिता मेहता, पूनम जोशी, मंजू जोशी, मंजू जोशी आदि मातृशक्ति मौजूद थी।

paliwalwani

paliwalwani

paliwalwani

paliwalwani

paliwalwani

फोटो ग्राफर :- दिपिका जोशी

पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sangita Joshi...✍
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
▪ नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...
Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें