📅 Wednesday, 30 September 2026 | 06:35 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,760 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,600 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
इंदौर

पालीवाल समाज में कोरोना से एक सदस्य सहित एक ओर डॉक्टर की मौत : कुल 4 मौतों के साथ राहत भरी खबर

📅 10 April 2020, 09:43 PM • ✍️ Sunil paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पालीवाल समाज में कोरोना से एक सदस्य सहित एक ओर डॉक्टर की मौत : कुल 4 मौतों के साथ राहत भरी खबर
पालीवाल समाज में कोरोना से एक सदस्य सहित एक ओर डॉक्टर की मौत : कुल 4 मौतों के साथ राहत भरी खबर

इंदौर। आज पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के एक सदस्य श्री संपत गौरीशंकर पंड्या सहित कोरोना से एक और डॉक्टर की मौत के साथ अभी तक 4 लोगों के मरने की खबर मिली है। कल एक डॉ. पंजवानी की मौत के बाद आज दुसरे दिन एक ओर डॉक्टर की मौत हो गई। शहर में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। वही इंदौर से राहत भरी खबर आने से प्रशासन की चिंता कुछ कम हुई। इंदौर के अरविंदो हास्पिटल से कोरोना पॉज़िटिव डॉक्टर श्री आकाश तिवारी स्वस्थ होकर आज अपने घर रवाना हो गए। आज फिर वैश्विक महामारी बन चुके कोरोना वायरस ने शहर में रहकर लोगों का क्लिनिक के माध्यम से सेवा करने वाले डॉक्टर को कोरोना वायरस ने अपना निवाला बना लिया। ब्रह्मबाग कालोनी में विगत गई दिनों से निवासरत डॉक्टर श्री ओमप्रकाश चौहान पिछले काफी समय से अपने प्रायवेट क्लिनिक में क्षेत्र के रहवासियों का इलाज कर रहे थे। डॉक्टर श्री ओमप्रकाश चौहान के कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें सबसे पहले सुयश हास्पिटल में भर्ती किया गया था। लगातार इलाज के बाद भी डॉक्टर के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हो रहा था और उनकी स्थिति ज्यादा खराब होती चली गई। डॉक्टर श्री चौहान को बाद में अरविन्दो अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां पर आज उपचार के दौरान उनकी मौत गई। इंदौर में कोरोना से 4 की और मौत, मौत का अकड़ा पहुंचा 27 तक पहुंचा। अरविंदो हास्पिटल से कोरोना के कुछ मरीजों के स्वस्थ होकर अपने-अपने घर खुशी से पहुंचने की जानकारी मिली। 

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sunil Paliwal-Anil Bagora...✍️

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें...     

09977952406-09827052406

● एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...

● नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

!! कोरोना से डरे नहीं...डटकर मुकाबला कीजिए...जीत हर कदम...देशवासियों की होगी...!!

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें