Friday, 03 April 2026

इंदौर

पालीवाल समाज इंदौर का शपथ विधि समारोह संपन्न : एकता, अनुशासन और सामूहिक नेतृत्व का सशक्त संदेश

नैवेद्य पुरोहित
पालीवाल समाज इंदौर का शपथ विधि समारोह संपन्न : एकता, अनुशासन और सामूहिक नेतृत्व का सशक्त संदेश
पालीवाल समाज इंदौर का शपथ विधि समारोह संपन्न : एकता, अनुशासन और सामूहिक नेतृत्व का सशक्त संदेश

नैवेद्य पुरोहित

पालीवाल समाज इंदौर के चुनाव में नवनिर्वाचित प्रत्याक्षीयों ने जीत हासिल की

सर्वश्री अध्यक्ष पद पर भुरालाल ज़ी व्यास 626, उपाध्यक्ष मदनलाल ज़ी बागोरा 599, मंत्री विजयशंकर ज़ी जोशी 566, सहमंत्री रेवाशंकर ज़ी पूरोहित 513, कोषमंत्री ओम ज़ी दवे 499, शिक्षामंत्री सुरेश ज़ी दवे 482, उत्सवमंत्री जमनालाल ज़ी व्यास 569, भवनमंत्री मुकेश ज़ी उपाद्ययाय 449, भंडार मंत्री राजू ज़ी पुरोहित 682 निर्वाचित हुए. सबसे सर्वाधिक वोट भंडार मंत्री को मिले वहीं सबसे कम वोट मंत्री जी को मिले. जिसमें जीत का अंतर मात्र 9 वोट का रहा, यह वहीं सीट रही, जिस पर उतार-चढ़ाव अंतिम दौर तक चला.  

कार्यकारिणी रमेश दवे 659, ओमप्रकाश जोशी  650, जीवराज जोशी 627, कृष्णकांत जोशी 580, शिवलाल पुरोहित 552, मुकेश व्यास 542, महेश जोशी 536, मुकेश बागोरा 507, प्रमोद दवे 498, कैलाश उपाध्याय 472, सुरेश जोशी 452, राजेश जोशी 433 वोट प्रकार विजयश्री होने का गौरव पाया.

इंदौर. पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के बहुप्रतीक्षित चुनाव अत्यंत गरिमामय, सुव्यवस्थित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुए. आज 3 अप्रैल 2026 को निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह था. यह आयोजन समाज की एकता, परंपरा और संगठनात्मक शक्ति का जीवंत प्रदर्शन बनकर सामने आया. कार्यक्रम का संचालन मंत्री विजयशंकर जोशी द्वारा अत्यंत कुशलता के साथ किया गया.  

तीनों श्रेणियों के अध्यक्ष एक ही जाजम पर विराजमान

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में 52 श्रेणी के जसराज मेहता एवं 24 श्रेणी के अध्यक्ष राकेश जोशी की गरिमामयी उपस्थिति रही. तीनों श्रेणियों के अध्यक्ष एक ही जाजम पर विराजमान थे, इस दृश्य ने उपस्थित समाजजनों के मन में अपार प्रसन्नता और गर्व का संचार किया.  इंदौर स्थित पालीवाल ब्राह्मण समाज में एकता और समन्वय का सशक्त संदेश प्रसारित किया.

कार्यक्रम की शुरुआत निर्वाचन समिति के सदस्यों के स्वागत एवं सम्मान से हुई. इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी राघवेंद्र सिंह बैस, अनिल नामदेव, शिवेंद्र सिंह बैस, सतीश वर्मा, शुभम श्रीवास, विशाल चौहान सहित अन्य सभी निर्वाचन कमेटी के सहयोगी सदस्यों का अभिनंदन किया गया.

चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराना अत्यंत जिम्मेदारी और निष्पक्षता का कार्य होता है, जिसे इन सभी सदस्यों ने पूर्ण समर्पण और निष्ठा के साथ निभाया. इसके पश्चात निरीक्षक मंडल के सदस्यों का भी सम्मान किया गया, जिन्होंने पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

आप सभी ब्राह्मण देवता हैं और मैं एक ठाकुर

मुख्य चुनाव अधिकारी राघवेंद्र सिंह बैस ने अपने उद्बोधन में कहा कि चुनाव जैसी संवेदनशील प्रक्रिया का संचालन करना एक बड़ा जिम्मेदारी भरा दायित्व था. उन्होंने विनम्रतापूर्वक कहा कि यदि इस दौरान उनके द्वारा कोई अपशब्द कहे गए हों या उद्दंडता की गई हो, तो वे समाजजनों से क्षमाप्रार्थी हैं.

उन्होंने कहा आप सभी ब्राह्मण देवता हैं और मैं एक ठाकुर, चुनाव के दौरान अनुशासन बनाए रखना आवश्यक होता है. इसीलिए कुछ चीज़ों का सख्ती से पालन करवाना होता है. क्योंकि यह एक गंभीर दायित्व है. उनके इस आत्मीय वक्तव्य ने कार्यक्रम में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया.

तीनों श्रेणियां मिलकर ऐसा ही एक भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन करेंगी

मुख्य अतिथि जसराज मेहता ने अपने संबोधन में समाज की एकता को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि पूर्व में जिस प्रकार 24, 44 और 52 श्रेणियों ने मिलकर एक भव्य सामूहिक परिचय सम्मेलन आयोजित किया था, उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुनः एक बड़े स्तर पर संयुक्त कार्यक्रम आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने विश्वास दिलाया किया कि शीघ्र ही तीनों श्रेणियां मिलकर ऐसा ही एक भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन करेंगी.

सामूहिक रूप से आगे बढ़ने का आह्वान किया

इसके पश्चात 24 श्रेणी के अध्यक्ष राकेश जोशी ने अपने उद्बोधन में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने समाज की एकता बनाए रखने और सामूहिक रूप से आगे बढ़ने का आह्वान किया।

सामूहिक रूप से शपथ ग्रहण  : निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। तत्पश्चात प्रभु चारभुजानाथ के समक्ष स्थित मंदिर प्रांगण में सभी पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से शपथ ग्रहण की। जहां समाज सेवा, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता की भावना को पुनः सुदृढ़ किया गया।

गरिमामयी उपस्थिति : कार्यक्रम में पालीवाल समाज के अनेक प्रतिष्ठित एवं वरिष्ठ व्यक्तित्वों की गरिमामयी उपस्थिति रही. लक्ष्मीनारायण व्यास, भवानी शंकर दवे, श्याम दवे, संतोष जोशी, धर्मेंद्र पुरोहित, पालीवाल वाणी के अनिल बागोरा, वरिष्ठ समाजसेवी फतेहलाल जोशी, पूर्णाशंकर पुरोहित सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान यह स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ कि पालीवाल समाज इंदौर आज एक नई ऊर्जा, समन्वय और संगठनात्मक मजबूती की ओर अग्रसर है। तीनों श्रेणियों का एक मंच पर आना केवल एक औपचारिकता नहीं बल्कि समाज के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सशक्त कदम है।

आपसी संवाद और सौहार्द का वातावरण देखने को मिला : कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित जनों के लिए स्नेहपूर्वक स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई, जहां आपसी संवाद और सौहार्द का वातावरण देखने को मिला। अंततः इस आयोजन ने समाज के भीतर एकता, सहयोग और सामूहिक नेतृत्व की भावना को और अधिक प्रगाढ़ किया। आने वाले समय में यह समन्वय निश्चित रूप से पालीवाल समाज को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News