📅 Friday, 09 October 2026 | 01:19 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,423.96 ▼ -214.74 (-0.30%) • निफ्टी 50: 22,501.30 ▼ -101.80 (-0.45%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,910 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,200 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
इंदौर

नवरत्न सोश्यल ग्रुप ने अखंड भारत की शपथ के साथ मातृशक्तियों ने किया झंड़ा वंदन

📅 15 August 2023, 11:30 PM • ✍️ sunil paliwal-Anil paliwal • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
नवरत्न सोश्यल ग्रुप ने अखंड भारत की शपथ के साथ मातृशक्तियों ने किया झंड़ा वंदन
नवरत्न सोश्यल ग्रुप ने अखंड भारत की शपथ के साथ मातृशक्तियों ने किया झंड़ा वंदन

इंदौर : नवरत्न सोश्यल ग्रुप ने 77 वां स्वतंत्रता दिवस स्कीम नं. 71 में बड़े ही उत्साह पूर्वक मनाया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आसपास के रहवासियों के साथ ही बच्चे महापुरूषों की वेशभूषा में शामिल हुए।

नवरत्न सोश्यल ग्रुप एवं वरिष्ठ समाजसेवी गोपालदास राठी ने पालीवाल वाणी को बताया कि सुबह 9 बजे अखंड भारत की शपथ के साथ ही मातृशक्तियों ने झंड़ा वंदन किया। इसके पश्चात बच्चों ने देश भक्ति के गीतों पर एक से बढक़र एक प्रस्तुति से सभी देश भक्तों की खूब तालियां बटोरी। अंत में राष्ट्रीय गीत के साथ ही सभी अखंड भारत की शपथ भी दिलाई गई।

स्कीम नं. 71 में स्वतंत्रता दिवस पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में सतीश झांझरी, राजेंद्र शर्मा, निर्मल सेठी, शिवप्रकाश अजमेरा, मनीष नाहर सहित सैकड़ों रहवासियों के साथ ही वरिष्ठजन मौजूद थे।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें