📅 Tuesday, 29 September 2026 | 08:29 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,110 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,500 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
इंदौर

मेनारिया मातृशक्ति ने धूमधाम से हल्दी कंकु महोत्सव मनाया

📅 22 January 2019, 06:19 PM • ✍️ Sunil Paliwal-Anil bagora...✍️ • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मेनारिया मातृशक्ति ने धूमधाम से हल्दी कंकु महोत्सव मनाया
मेनारिया मातृशक्ति ने धूमधाम से हल्दी कंकु महोत्सव मनाया

इंदौर। मेनारिया ब्राह्मण समाज भवन इंदौर पर मकर संक्रांति पर्व के दौरान हल्दी-कंकू समारोह मेनारिया महिला मंड़ल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मातृशक्तियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। इस संबंध में मेनारिया मातृशक्ति की मंत्री सोनाली जोशी एवं संगीता जोशी ने पालीवाल वाणी को बताया कि मकर संक्रांति पर मिट्टी के सुघड़ (पात्र) में मौसमी सब्जी-फल आदि रखकर पूजन कर भगवान को अर्पित किया। इसके बाद सुहागिन महिलाओं को हल्दी-कंकू लगाकर सुहाग सामग्री दी। जिसमें मेनारिया समाज की मातृशक्ति बड़ी संख्या में शामिल होकर धूमधाम से मनाया।

समाज की मातृशक्ति ने एकत्रित होकर एक-दूसरे को हल्दी-कंकू लगाकर सुहाग सामग्री और तिल के व्यंजन का वितरण कर अखंड सुहाग की कामना की। महीने भर चले आयोजन का समापन बसंत पंचमी पर महिलाओं ने एक दूसरे को हल्दी कंकू लगाकर किया। इस अवसर पर मेनारिया ब्राह्मण समाज 52 श्रेणी इंदौर महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती विमला बाई जोशी, उपाध्यक्ष रामी जोशी, मंत्री सोनाली जोशी, सहमंत्री शांता जोशी, कोषमंत्री ममता पुरोहित, उत्सव मंत्री योगिता पुरोहित, कार्यकारिणी सदस्य गोमती जोशी, कमला जोशी, रेखा शर्मा, विद्या जोशी, संगीता शेखर जोशी, सुनिता जोशी, पूजा जोशी, ममता पानेरी, अर्चना पानेरी, निर्मला जोशी, ज्योति पानेरी, ममता मेहता, स्मिता मेहता, गीता मेहता, कमला मेहता, संतोष जोशी, कांता मेहता, कविता जोशी, संगीता व्यास, सुमित्रा जोशी, ममता पुरोहित, प्रियंका जोशी, कविता मेहता, पुनम जोशी, गोमती जोशी, टीना व्यास, पुजा जोशी सहित कई मातृशक्ति ने मौजूद रहकर हल्दी कंकु पर्व पर समाजजनों को हार्दिक बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।

paliwalwani

पालीवाल वाणी ब्यूरो - Sunil Paliwal-Anil bagora...✍️
?Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
www.paliwalwani.com
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
पालीवाल वाणी हर कदम... आपके साथ...
*एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...*

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें