इंदौर

माँ शक्ति सेवा मंडल ने विभिन्न संगठनों का आभार जताया

Sunil Paliwal-Anil bagora...✍
माँ शक्ति सेवा मंडल ने विभिन्न संगठनों का आभार जताया
माँ शक्ति सेवा मंडल ने विभिन्न संगठनों का आभार जताया

इंदौर। माँ शक्ति सेवा मंडल इंदौर एवं पालीवाल समाज के त्रिवेणी समाजसेवी सर्वश्री मनीष जोशी (काका), ओम व्यास, कृष्णकांत (कानू) जोशी ने पालीवाल वाणी को बताया कि माँ शक्ति सेवा मंडल ने प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी ऐतिहासिक सेवा कार्य करके सिद्व कर दिया है कि मन में कुछ करने चाहत होतो बड़े से बड़ा कार्य भी छोटा नजर आने लग जाता है।

माँ शक्ति सेवा मंडल द्वारा निरंतर 20 वर्षों से तन-मन-धन से सेवा कार्य करते हुए अनुकरणीय काम कर रहा है। अपने वार्षिक आयोजन के बीसवें वर्ष को सफलता पूर्वक संपूर्ण करने पर मंडल के कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। नौ दिवसीय महाप्रसादी वितरण कार्यक्रम में माँ बिजासन मंदिर इंदौर पर मंडल द्वारा चाय, छाछ, भोजन, खिचड़ी प्रसाद इत्यादि साम्रगी का वितरण किया गया। मंडल द्वारा यह आयोजन अपने समर्थकों एवं मित्र संस्थाओं के सहयोग के बिना असंभव सा है। मंडल से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं ने अपने तमाम सभी सहयोगियों, समर्थकों एवं मित्र संस्थाओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार जताया।

!! हम आपके आभारी है विशेषकर !!

पालीवाल समाज बजरंग मंडल

माँ शक्ति सेवा मंडल इंदौर के आयोजन में पालीवाल समाज बजरंग मंडल के सर्वश्री मनोज बागोरा, शिव जोशी, विष्णु जोशी, राजेश जोशी उपस्थित रहे एवं संपूर्ण पालीवाल समाज बजरंग मंडल मां शक्ति सेवा मंडल का आयोजन में प्रथम दिन से समर्थन किया। इस सहयोग के लिए आप सभी को माँ शक्ति सेवा मंडल इंदौर की ओर से धन्यवाद...।

पालीवाल समाज रामायण मंडल

माँ शक्ति सेवा मंडल इंदौर पालीवाल समाज रामायण मंडल द्वारा दिए गए सहयोग एवं समय-समय पर किए गए योगदान के लिए आप सभी को माँ शक्ति सेवा मंडल इंदौर की ओर से धन्यवाद...।

श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर

माँ शक्ति सेवा मंडल इंदौर के आयोजन में वर्तमान पालीवाल समाज 44 श्रेणी की कार्यकारिणी के सदस्यों के द्वारा समय-समय पर मौजूद रहकर एवं मंडल का उत्साहवर्धन एवं मार्गदर्शन किया। प्रबंध कार्यकारिणी में से सर्वश्री अखिलेश पुरोहित उपाध्यक्ष, जयकिशन पुरोहित सहकोषमंत्री, पुरुषोत्तम बागोरा उत्सवमंत्री एवं कार्यकारिणी सदस्य सर्वश्री शिवलाल पालीवाल, जितेंद्र जोशी, सुरेश दवे, धर्मनारायण पुरोहित, जीवराज पालीवाल, जमनालाल व्यास, शिव पुरोहित आदि ने समय-समय पर उपस्थित रहे। आप सभी को माँ शक्ति सेवा मंडल इंदौर की ओर से धन्यवाद...पालीवाल समाज के कई अन्य गणमान्य वरिष्ठ नागरिक भी समय-समय पर माँ शक्ति सेवा मंडल के आयोजन में उपस्थित रहे एवं मंडल का उत्साहवर्धन एवं मार्गदर्शन किया मंडल। आप सर्वश्री भूरालाल व्यास पूर्व समाज अध्यक्ष, मोहनलाल बागोरा (अभिभाषक), महेश जोशी (राजू भाई), मोहनलाल जोशी, नारायण दवे, दिनेश जोशी, विजयशंकर जोशी, हरिशंकर जोशी एवं संपूर्ण पालीवाल समाज के वरिष्ठों का आभार स्नेह ओर आशीर्वाद मिला। जिन्होंने मंडल को समय-समय पर मार्गदर्शन दिया। उन सभी को माँ शक्ति सेवा मंडल इंदौर की ओर से धन्यवाद...।

श्री चारभुजानाथ भक्त मंडल इंदौर

माँ शक्ति सेवा मंडल श्री चारभुजानाथ भक्त मंडल के सभी सदस्यों का धन्यवाद करती है। सर्वश्री तपन व्यास (बबलू), बबलू भट्ट, गौरव जोशी, मोनू जोशी एवं सभी सदस्यों द्वारा मां शक्ति सेवा मंडल के आयोजन में समय समय पर उपस्थित रहकर सेवा प्रदान की एवं सहयोग किया आप सभी को माँ शक्ति सेवा मंडल इंदौर की ओर से धन्यवाद...।

जय मेवाड़ रामायण मंडल

माँ शक्ति सेवा मंडल अपने मित्र संस्था जय मेवाड़ रामायण मंडल का ह््रदय से धन्यवाद करता है आप श्री जय मेवाड़ रामायण मंडल के सदस्यों द्वारा इस वर्ष के आयोजन में संगीत में सुंदरकांड का पाठ किया गया और साथ ही साथ संपूर्ण आयोजन के दौरान पूरे 9 दिन मंडल के साथ कंधे से कंधे मिलाकर सेवा की गई। आप सभी को माँ शक्ति सेवा मंडल इंदौर की ओर से धन्यवाद...।

संस्था प्रयास

मां शक्ति सेवा मंडल संस्था प्रयास के श्री कान्हा राजगुरु, श्री अशोक राजगुरु, श्री संतोष जी राजगुरु, श्री ओम जी व्यास का ह््रदय से धन्यवाद करता है । अपने वार्षिक आयोजन के साथ ही संस्था प्रयास द्वारा मां शक्ति सेवा मंडल के आयोजन में भी पूर्ण रूप से सहयोग किया जाता है। आप सभी को माँ शक्ति सेवा मंडल इंदौर की ओर से धन्यवाद...।

पालीवाल समाज गणेश मंडल

माँ शक्ति सेवा मंडल श्री पालीवाल समाज गणेश मंडल के सदस्यों का धन्यवाद करता है जो कि समय समय पर उपस्थित रहे कर तन-मन-धन से मंडल के आयोजन में सहयोगी रहे। सर्वश्री आयुष जोशी, आकाश बागोरा, विनय जोशी (युवा अभिभाषक एवं प्रवक्ता), विनय बागोरा, विजय बागोरा, मयंक बागोरा, अर्पित जोशी, अंकित व्यास एवं सभी भाई जो समय पर उपस्थित रहे एवं मंडल के आयोजन में साथ दिया। आप सभी को माँ शक्ति सेवा मंडल इंदौर की ओर से धन्यवाद...।

पालीवाल वाणी समूह

माँ शक्ति सेवा मंडल पालीवाल वाणी समाचार पत्र समूह के संस्थापक श्री सुनील पालीवाल एवं सभी सदस्यों का धन्यवाद करता है। आप द्वारा समय-समय पर मंडल का प्रचार एवं सहयोग संपूर्ण पालीवाल समाज एवं बाहरी जगत में अपनी संस्था के माध्यम से किया गया। आप सभी को माँ शक्ति सेवा मंडल इंदौर की ओर से धन्यवाद...।

रिद्धि सिद्धि गणेश मंडल

माँ शक्ति सेवा मंडल अपने मित्र संस्था रिद्धि सिद्धि गणेश मंडल का ह््रदय से धन्यवाद करती है। आप सदस्यों द्वारा संपूर्ण आयोजन में तन-मन-धन से काफी सहयोग किया गया। आप सभी को माँ शक्ति सेवा मंडल इंदौर की ओर से धन्यवाद...।

कपिल बाबा एवं मित्रगण

माँ शक्ति सेवा मंडल के सर्वश्री कपिल दवे, दिलीप दवे, जयेश जोशी, सोनू जी, शीतल जी, लक्ष्मी दवे, लक्की व्यास एवं संपूर्ण कपिल बाबा एवं मित्रगण संस्था के सभी सदस्यों द्वारा संपूर्ण आयोजन में पूरे 9 दिवसीय तक मंडल के साथ तन मन धन से सहयोग किया गया। आप सभी को माँ शक्ति सेवा मंडल इंदौर की ओर से धन्यवाद...।

बधाई एवं धन्यवाद

हमारा मंडल परिवार काफी बड़ा है और आप सभी सहयोगियों एवं मित्र संस्थाओं के साथ से वर्ष दर वर्ष मंडल में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसके लिए माँ शक्ति सेवा मंडल आप सभी महानुभवो, सहयोगियों, समर्थन दाताओं का ह््रदय से धन्यवाद व्यक्त करता है। प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से किसी मित्र या संस्था का नाम ऋटिवंश रह गया होतो हम क्षमा प्रार्थी के साथ केवल मानवीय भूल होगी। माँ शक्ति सेवा मंडल अपने से जुड़े हर व्यक्ति का पुनः धन्यवाद अदा करते हुए आभार व्यक्त करता है। आप सभी सहयोगियों एवं मित्र संस्थाओं को एक सफल आयोजन की बधाई एवं हमारा साथ देने के लिए एवं हमारा मार्गदर्शन तथा उत्साहवर्धन करने के लिए पुनः धन्यवाद।

माँ शक्ति सेवा मंडल के कण-कण में निकले मोती

सर्वश्री कृष्णकांत (कानू) जोशी, अभिषेक गुप्ता, मनीष जोशी (काका), प्रदीप जोशी (गुरु), स्वप्निल जोशी, निखिल (टोनी) जोशी, कमलेश दवे, शशांक यादव, बलिराम सिंधिया, हिमांशु पालीवाल, डॉ महेंद्र दवे, दीपेश (मोनू) जोशी, मयंक पुरोहित, भूपेंद्र पंडिया, ओम व्यास, किशन पालीवाल, अजय जोशी, देवेंद्र पालीवाल जैसे अमूल्य मोती किसी नसीब वाले ग्रुप में ही होते है। इनकी जितनी सराहना की जाए कम है। प्रभु श्री चारभुजानाथ जी, माँ बिजासन माताजी से प्रार्थना करता हुं कि सभी भक्तों को इतना धनवान बना दे कि आने वाले वर्षों में माँ के दरबार में कोई भूखा ना जाए।

!! आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर !!

पालीवाल वाणी ब्यूरो- Sunil Paliwal-Anil Bagora...✍
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें...
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
▪ नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News