📅 Sunday, 04 October 2026 | 06:07 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,909.70 ▼ -570.59 (-0.79%) • निफ्टी 50: 22,421.95 ▼ -198.50 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,340 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,200 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
इंदौर

बेटमा में लव जिहाद केस पर उबाल, युवती से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल होने के मामले ने तूल पकड़ लिया

📅 19 August 2026, 11:19 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
बेटमा में लव जिहाद केस पर उबाल, युवती से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल होने के मामले ने तूल पकड़ लिया
बेटमा में लव जिहाद केस पर उबाल, युवती से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल होने के मामले ने तूल पकड़ लिया

बेटमा. एक हिंदू युवती को कथित तौर पर प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म करने तथा अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने के आरोप सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है।

घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू समाज में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंच गए। पुलिस द्वारा आरोपी फैजल पिता फारुख खान को मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाने की सूचना के बाद थाने के बाहर लोगों की संख्या और बढ़ गई।

स्थानीय रहवासियों ने मामले की निष्पक्ष जांच, सोशल मीडिया पर कथित तौर पर वायरल की गई सामग्री की जांच तथा घटना में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका होने पर उसके खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल सुरक्षा व्यवस्था संभाली। थाना प्रभारी रणजीत सिंह बघेल ने पुलिस बल के साथ मोर्चा संभालते हुए भीड़ को नियंत्रित किया। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और कानून-व्यवस्था प्रभावित नहीं करने की अपील की। इसके बाद आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया गया और उसे न्यायालय में पेश करने के लिए रवाना किया गया।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें