📅 Saturday, 10 October 2026 | 02:19 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.13 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
इंदौर

कैलाश विजयवर्गीय ने जताया डर... इंदौर मे दवाँ नही, अस्पताल भरे हुए, पता नही कल क्या होगा?

📅 08 April 2021, 12:24 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कैलाश विजयवर्गीय ने जताया डर... इंदौर मे दवाँ नही, अस्पताल भरे हुए, पता नही कल क्या होगा?
कैलाश विजयवर्गीय ने जताया डर... इंदौर मे दवाँ नही, अस्पताल भरे हुए, पता नही कल क्या होगा?

इंदौर । कोरोना की रफ़्तार इस कदर बढ़ रही है की इंदौर मध्यप्रदेश का सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित शहर की सूची मे सबसे ऊपर बना हुआ है। जिसकी वजह से स्वास्थ्य सुविधाओं पर खासा असर पड़ रहा है। इंदौर में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी तो देखी ही जा रही है, साथ ही ऑक्सीजन की भी भारी कमी है। इसी को लेकर बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट करते हुए जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को नसीहत दे रहे है।

इंदौर में डर है

बीजेपी राष्ट्रपति महासचिव कैलाश विजयवर्गीय अभी बंगाल चुनाव में व्यस्त है, लेकिन उनका ध्यान उनके शहर इंदौर में भी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि ''मैं इंदौर के सभी राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों से निवेदन करता हूँ, कि इंदौर में डर है, हॉस्पिटल भरे हुए है, दवा नहीं है, ऑक्सीजन की कमी है, कल क्या होगा! उन्होंने आगे लिखा एक साथ बैठकर इंदौर को विश्वास दिलाये और निर्णय ले अनिर्णय किसी भी काम के लिए अच्छा नहीं होता।

इसके पहले ऑक्सीजन की व्यवस्था की

कैलाश विजयवर्गीय ने कोरोना से बिगड़ती हालत और ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी को देखते हुए अपने मित्र उद्योगपति संजय अग्रवाल से 600 ऑक्सीजन सिलेंडर निःशुल्क उपलब्ध करवा रहे हैं। 

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें