📅 Saturday, 10 October 2026 | 07:41 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.13 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
इंदौर

फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा एवं अतिथियों के हाथों जयसिंह रघुवंशी को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

📅 26 July 2021, 11:51 PM • ✍️ जगदीश राठौर • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा एवं अतिथियों के हाथों जयसिंह रघुवंशी को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड
फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा एवं अतिथियों के हाथों जयसिंह रघुवंशी को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

इंदौर. अनमोल मुस्कान वेलफेयर सोसाइटी ने होटल सयाजी में उन लोगों का सम्मान किया, जिन्होंने कोरोना काल में लोगों की सहायता की उनका इलाज किया और उनकी सुरक्षा की इस कड़ी में डॉक्टर, पत्रकार एवं पुलिस शामिल रहे. इन लोगों ने कोरोना काल में अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी के साथ निभाई. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षा मंत्री दीपक जोशी, इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष  अरविंद तिवारी, फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा थी. इस अवसर पर वरिष्ठ फिल्म पत्रकार जयसिंह रघुवंशी को फिल्म पत्रकारिता के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया. अन्य सम्मानित डॉ दीपक कुलकर्णी, डॉक्टर नरेंद्र पाटीदार, डॉक्टर कविता बापट, डीएसपी उमाकांत चौधरी, डीएसपी अजीत सिंह चौहान व नितिन सिंह टी आई धर्मवीर नागर का सम्मान किया. लाफ्टर शो के विशेष अतिथि राजीव निगम, भरत शर्मा, संजय रिहान ,संजय वंदन आदि शामिल हुए. कार्यक्रम का संचालन सेंट्रा ने किया. अतिथियों का स्वागत गौरव गांधी रोमित सोहेब ने किया और आभार स्टार विला के संचालक गौरव गांधी ने माना.

फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा एवं अतिथियों के हाथों जयसिंह रघुवंशी को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

● पालीवाल वाणी मीडिया नेटवर्क. जगदीश राठौर...✍️

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें