📅 Tuesday, 29 September 2026 | 04:34 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,520 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,400 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
इंदौर

माँ शक्ति सेवा मंडल बिजासन इंदौर के भक्त देगें 24 घंटे अपनी सेवाएं

📅 10 October 2018, 07:09 AM • ✍️ Sunil paliwal... ✍ • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
माँ शक्ति सेवा मंडल बिजासन इंदौर के भक्त देगें 24 घंटे अपनी सेवाएं
माँ शक्ति सेवा मंडल बिजासन इंदौर के भक्त देगें 24 घंटे अपनी सेवाएं

इंदौर। माँ शक्ति सेवा मंडल बिजासन इंदौर के तत्वाधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दिनांक 10 से 19 अक्टुबर 2018 तक 24 घंटे नौ दिवसीय नवरात्रि महोत्सव पर्व पर मां बिजासन मंदिर, एरोड्रम रोड़ पर आयोजन भक्तों के लिए किया जा रहा है, जिसमें श्रद्वालुजनों के लिए माँ के भक्त चाय, छाछ, पुड़ी-सब्जी का प्रसाद वितरण प्रतिदिन 24 घंटे निःशुल्क उपलब्ध करवाया जाता है। मंडल का अपने आप में एक अनुठा अनुष्ठान ही कहा जाएगा। वार्षिक आयोजन में माँ के भक्त की भक्ति देखने लायक होती है। निःशुल्क महाप्रसादी वितरण की तैयारियां विगत एक माह से कर रह है जो आज संपूर्ण होकर भक्तों के लिए मंड़ल द्वारा निरंतर प्रसाद वितरण की व्यवस्था को सूचारू रूप से संचालित करेगा।

18 वर्षों से निरंतर दे रहे है सेवा

माँ शक्ति सेवा मंडल बिजासन इंदौर विगत 18 वर्षों से नवरात्रि महोत्सव के दौरान नौ दिवसीयं तक 24 घंटे बिजासन माता मंदिर पर जल, चाय, छाछ, पुड़ी-सब्जी का प्रसाद वितरण निःशुल्क उपलब्ध करवाया जाता है, जिससे प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में भक्तों की सेवा करने का अवसर मंडल के भक्तों को प्राप्त होता है। मंड़ल के विशेष रूप से माँ के भक्तो में सर्वश्री मनीष जोशी, कृष्णकांत जोशी (कानु), अभिषेक गुप्ता, स्वप्निल जोशी, कमलेश दवे, दिनेश जोशी, प्रदीप जोशी, शशांक यादव, ओम व्यास, निखिल जोशी, बल्लीराम सिंधिया आदि अपना विशेष श्रमदान कर माँ की सेवा में लीन रहते है।

18 को 56 भोग एवं भजन संध्या का आयोजन

माँ शक्ति सेवा मंडल, बिजासन इंदौर के तत्वाधान में 18 को 56 भोग प्रसादी, फुल बंगला एवं भजन संध्या का आयोजन होगा। यह सिलसिला विगत 18 सालों से निरंतर सूचारू रूप से संचालित माँ की कृपा से हो रहा है। इस दौरान लाखों की संख्या में इंदौर, भोपाल, देवास, जबलपुर, रतलाम सहित विभिन्न गांव से श्रद्वालुजन माँ बिजासन के दर्शन के लिए आते है ओर माँ शक्ति सेवा मंडल, बिजासन इंदौर की सेवाएं से लाभाविंत होते है। भक्तों की सेवा को देखते हुए श्रद्वालुजनों में काफी उत्साह देखा जा सकता है।

paliwalwani.com
पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sunil paliwal... ✍
?Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
पालीवाल वाणी हर कदम... आपके साथ...
*एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...*

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें