📅 Friday, 09 October 2026 | 11:34 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▼ -166.37 (-0.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▼ -82.65 (-0.37%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,990 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
इंदौर

इंदौर : हंसदास मठ पर संस्थापक बाबा हंसदास महाराज एवं अन्य समाधियों का पूजन

📅 13 July 2022, 09:55 PM • ✍️ sunil paliwal-Anil paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर : हंसदास मठ पर संस्थापक बाबा हंसदास महाराज एवं अन्य समाधियों का पूजन
इंदौर : हंसदास मठ पर संस्थापक बाबा हंसदास महाराज एवं अन्य समाधियों का पूजन

पंचमुखी चिंताहरण हनुमानजी को समर्पित की धर्म ध्वजा : श्रावणी अनुष्ठान आज से

इंदौर : बड़ा गणपति, पीलियाखाल स्थित प्राचीन हंसदास मठ पर गुरू पूर्णिमा महोत्सव में आज सुबह देशभर से आए संतों एवं शिष्यों ने संस्थान के अधिष्ठाता हंस पीठाधीश्वर श्रीमहंत रामचरणदास महाराज के सान्निध्य में मठ के संस्थापक स्वामी बाबा हंसदास महाराज की समाधि पर गंगाजल, दुग्ध एवं सुगंधित द्रव्यों से अभिषेक किया गया। 

मठ के पं. पवनदास शर्मा ने बताया कि विद्वानों के निर्देशन में स्वस्तिवाचन के बीच चरण पादुकाओं का पूजन किया गया। इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी, महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव, पूर्व पार्षध दीपक जैन टीनू, श्रवणसिंह चावड़ा, राजेश शर्मा, संध्या यादव, गोविंद शर्मा, लीलाधर शर्मा, उमाशंकर पुरोहित, राजेन्द्र मालवीय, कैलाश पाराशर, सरपंच रामस्वरूप गहलोत, राजेश शास्त्री, सुभाष शर्मा, निरंजनसिंह चौहान गुड्डू, डॉ. मनोहरदास सोमानी सहित अनेक श्रद्धालुओं ने  तत्कालीन श्रीमहंतों की समाधियों पर भी पादुका पूजन एवं आरती के अनुष्ठान में भाग लिया।

इस अवसर पर महंत अमितदास, बाबा मंगलदास एवं धार, ओंकारेश्वर, नरसिंहपुर, रेहली-सागर से आए संत महंतों ने भी पादुका पूजन में भागीदारी दर्ज कराई। आश्रम के अधिष्ठाता श्रीमहंत रामचरणदास महाराज के पाद पूजन में भी सैकड़ों शिष्यों ने भाग लिया।  गुरू पूर्णिमा के अवसर पर मठ की परंपरानुसार अभिजीत मुहूर्त में श्रीपंचमुखी चिंताहरण हनुमानजी के मंदिर के शिखर पर नई  धर्मध्वजा समर्पित की गई। मठ पर श्रावणी अनुष्ठान का शुभारंभ गुरुवार 14 जुलाई से होगा। इस दौरान प्रतिदिन प्रातः 8.30 बजे से अभिषेक, पूजन एवं जाप के साथ प्रत्येक श्रावण सोमवार को सांय 6 बजे से हंसेश्वर महादेव का आकर्षक श्रृंगार कर मनोहारी झांकी भी सजाई जाएगी। सभी कार्यक्रम आम भक्तों के लिए खुले हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें