इंदौर अपडेट : शहर में कोरोना कहर में तेजी : कल 197 नए संक्रमित मरीज आए
इंदौर । सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जडिया की रिपोर्ट के अनुसार दिनांक 13 नवंबर 2020 शुक्रवार को इंदौर में 197 नए संक्रमित पॉजिटिव मामले सामने आने से इंदौरवासियों को एक बार फिर चिंता में डाल दिया। दीपावली माहौल में अचानक बाजारों में भारी भीड़ से प्रशासन भी परेशान नजर आया। 1223 टेस्ट किए गए सैंपल जांच। 2789 सैम्पल कल प्राप्त किये। निगेटिव सेम्पल टेस्ट 2568 के साथ इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की अब तक संख्या 35518 हो गई है। साथ ही रिपीट पॉज़िटिव सैंपल की संख्या 24 है। कल तक कुल 712 संक्रमित मरीज़ो की मृत्यु हो चुकी है। ज़िले में उपचाररत् कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की संख्या 32862 हो गई है। 34 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है, जिससे कल तक कुल 32862 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए है। रैपिड एंटीजन सेम्पल संख्या 142214 हो गई वही कल तक सेम्पल रिपोर्ट 443828 तक पहुंच गई। हालांकि कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने चेताया भी है कि दीपावली के अवसर पर भीड़ में शामिल न हों, क्योंकि संक्रमण टला नहीं है। लेकिन जनता लगातार लापरवाह बनी हुई है।
● नए इलाके बचे ही नहीं, लगभग सभी इलाके कोरोनाग्रस्त
शहर में कोरोना महामारी का कहर फिर से तेजी से पांव पसार रहा है। किसी समय प्रशासन की सूची में संक्रमित नए इलाकों के नाम आते थे, लेकिन अब संक्रमितों की संख्या तो आती है, पर नए इलाके नहीं आते। लोग इसे राहत की बात समझते हैं, लेकिन हकीकत यह है कि पूरे शहर के करीब सभी इलाके कोरोनाग्रस्त हो चुके हैं, इसलिए नए इलाके नहीं आते। इंदौर की जनता दावे कितना भी करे पर हकीकत है कि कोरोना चुनाव समाप्ति के बाद एक बार फिर लौट आया।

● पालीवाल वाणी ब्यूरों-Sunil Paliwal-Anil Bagora...✍️
? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे : https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान : ग्राम धरावरा में कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
भिक्षावृत्ति को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित : भिक्षुओं को भिक्षा स्वरूप कुछ भी देना, उसके विरूद्ध भी इस आदेश के उल्लंघन के लिए कानूनी कार्यवाही की जायेगी
गिरफ्तार करो या मंडी लगाने दो : CM इंदौर से रणछोड़ कर भाग गए, जीतू पटवारी, इंदौर के फूटी कोठी ब्रिज में कांग्रेस का प्रदर्शन