📅 Saturday, 10 October 2026 | 05:41 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.13 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
इंदौर

इंदौर-उदयपुर डेली ट्रेन 28 दिसंबर से शुरू होगी : सांसद श्री शंकर लालवानी ने रेलमंत्री श्री पीयूष गोयल से की थी मांग

📅 24 December 2020, 01:07 AM • ✍️ Sunil Paliwal-Anil Bagora • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर-उदयपुर डेली ट्रेन 28 दिसंबर से शुरू होगी : सांसद श्री शंकर लालवानी ने रेलमंत्री श्री पीयूष गोयल से की थी मांग
इंदौर-उदयपुर डेली ट्रेन 28 दिसंबर से शुरू होगी : सांसद श्री शंकर लालवानी ने रेलमंत्री श्री पीयूष गोयल से की थी मांग

● इंदौर से उदयपुर ट्रेन रोजाना शाम 5ः40 पर चलेगी ● उदयपुर से 29 दिसंबर से ट्रेन चलेगी ● राजस्थान जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत

इंदौर । (केएल जोशी की कलम से...) इंदौर से राजस्थान जाने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलने जा रही है। कोरोना के बाद से बंद पड़ी इंदौर-उदयपुर एक्सप्रेस 28 दिसंबर से दोबारा शुरू हो रही है। ये ट्रेन नंबर 09329 शाम 5ः40 बजे इंदौर से निकलकर अगले दिन सुबह 5ः00 बजे उदयपुर पहुंचेगी। वहीं उदयपुर से ये ट्रेन 29 दिसंबर इंदौर के लिए रात 8ः35 बजे चलकर सुबह 7ः00 बजे इंदौर पहुंचेगी। उदयपुर से चलने वाली ट्रेन का नंबर 09330 होगा। इंदौर सांसद श्री शंकर लालवानी ने रेलमंत्री श्री पीयूष गोयल का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस रूट पर दोबारा ट्रेन सेवा शुरू होने से हज़ारों यात्रियों को फायदा होगा। मेवाड़ी जनता की लगातार मांग को देखते हुए उच्च स्तर पर इंदौर के सांसद ने अपनी बात रखी, जिसका नतीजा यह निकला की अब दुबारा ट्रेन शुरू होने से काफी लोगों को फायदा पहुंचेगा। ये ट्रेन देवास, उज्जैन, नागदा, रतलाम, नीमच होते हुए उदयपुर पहुंचेगी। उदयपुर से वापसी में भी ट्रेन इन्हीं स्थानों पर रुकेगी। सांसद श्री शंकर लालवानी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में कोरोना की कठिन परिस्थितियों के बावजूद बहुत तेज़ी से देश में परिस्थितियां सामान्य करने की कोशिश की जा रही है और इंदौर से जल्द ही और भी ट्रेनें शुरू की जाएंगी।

● पालीवाल वाणी ब्यूरों-Sunil Paliwal-Anil Bagora...✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे :  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें