📅 Saturday, 10 October 2026 | 04:44 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.13 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 32°C (साफ आसमान)
इंदौर

जाम गेट के नजदीक पलटी इंदौर की स्कूली बस :15 से ज्यादा बच्चे घायल

📅 02 October 2023, 01:33 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
जाम गेट के नजदीक पलटी इंदौर की स्कूली बस :15 से ज्यादा बच्चे घायल
जाम गेट के नजदीक पलटी इंदौर की स्कूली बस :15 से ज्यादा बच्चे घायल

इंदौर :

महू-मंडलेश्वर मार्ग पर आने वाले जाम गेट के समीप घाट पर एक स्कूल की बस पलट गई। इस हादसे में 15 से अधिक बच्चों के घायल होने की सूचना है। वहीं एक बच्चे का हाथ कोहनी के नीचे से कट कर अलग हो गया। जिसे महू के निजी अस्पताल लाया गया। वहीं 4 से 5 बच्चे गंभीर घायल बताए जा रहे है। घटना मंडलेश्वर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

पिकनिक मनाने जा रहे थे बच्चे

जानकारी के अनुसार, इंदौर के नव आदर्श विद्या निकेतन स्कूल के बच्चे रविवार को 7 से 8 बसों में पिकनिक मनाने महेश्वर जा रहे थे। इसी दौरान जाम गेट के घाट पर एक बस मोड़ पर असंतुलित होकर पलट गई। लोगों ने बताया कि जहां हादसा हुआ है, वहीं पास में खाई भी है। गनीमत यह रही कि बस खाई में नहीं गिरी।

लोगों के अनुसार, बस काफी स्पीड में थी। इसी दौरान हादसा हुआ। बस में 55 बच्चे सवार थे। यह सभी बच्चे महेश्वर पिकनिक मनाने जा रहे थे। हादसे में जिस बच्चे का हाथ कट कर अलग हुआ है, उसका नाम शुभम ठाकुर है। शुभम इंदौर का रहने वाला है और इस स्कूल में दसवीं क्लास में पढ़ता है।

महू एक घंटा पहले

महू-मंडलेश्वर मार्ग पर आने वाले जाम गेट के समीप घाट पर एक स्कूल की बस पलट गई। इस हादसे में 15 से अधिक बच्चों के घायल होने की सूचना है। वहीं एक बच्चे का हाथ कोहनी के नीचे से कट कर अलग हो गया। जिसे महू के निजी अस्पताल लाया गया। वहीं 4 से 5 बच्चे गंभीर घायल बताए जा रहे है। घटना मंडलेश्वर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

नव आदर्श विद्या निकेतन स्कूल के बच्चे 

जानकारी के अनुसार, इंदौर के नव आदर्श विद्या निकेतन स्कूल के बच्चे रविवार को 7 से 8 बसों में पिकनिक मनाने महेश्वर जा रहे थे। इसी दौरान जाम गेट के घाट पर एक बस मोड़ पर असंतुलित होकर पलट गई। लोगों ने बताया कि जहां हादसा हुआ है, वहीं पास में खाई भी है। गनीमत यह रही कि बस खाई में नहीं गिरी।

लोगों के अनुसार, बस काफी स्पीड में थी। इसी दौरान हादसा हुआ। बस में 55 बच्चे सवार थे। यह सभी बच्चे महेश्वर पिकनिक मनाने जा रहे थे। हादसे में जिस बच्चे का हाथ कट कर अलग हुआ है, उसका नाम शुभम ठाकुर है। शुभम इंदौर का रहने वाला है और इस स्कूल में दसवीं क्लास में पढ़ता है। हादसे में एक बच्चे का हाथ कट गया। घायल शुभम ठाकुर को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे में एक बच्चे का हाथ कट गया। घायल शुभम ठाकुर को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

4 बच्चों को किया इंदौर रेफर

बस हादसे में घायल बच्चों में से 12 बच्चों को महू के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है। हादसे में स्कूल की चार महिला शिक्षक भी घायल हुई है, जिनका इलाज भी सिविल अस्पताल में चल रहा है। साथ ही गंभीर घायल चार बच्चों को इंदौर रेफर किया गया है। इधर, हादसे के बाद ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। ग्रामीण और बच्चों के माता-पिता ड्राइवर को ढूंढने की बात कह रहे हैं।

मना करने के बाद भी तेज बस चलने लगा ड्राइवर

बस में सवार छात्र आदर्श गुर्जर ने बताया कि सभी बच्चे ड्राइवर को धीरे बस चलाने का बोल रहे थे। इतना ही नहीं बस में बैठी शिक्षिकाएं भी कई बार ड्राइवर को मना कर चुकी थी कि बस धीरे चलाओ उसके बाद भी ड्राइवर नहीं माना और जाम गेट के अंदर मोड पर बस पलटी खा गई। आदर्श ने बताया वह तो हम बच गए, वरना बस सीधे खाई में गिर रही थी। हमारे स्कूल के एक बच्चे का हाथ भी ड्राइवर की लापरवाही के चलते कट गया।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें