📅 Tuesday, 29 September 2026 | 06:03 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,630 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,300 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
इंदौर

indore news : शनि धाम में फाग उत्सव के दौरान होलिका दहन : रंग बरसे, होली खेले रघुबीरा

📅 24 March 2024, 11:52 PM • ✍️ sunil paliwal-Anil Bagora • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
indore news : शनि धाम में फाग उत्सव के दौरान होलिका दहन : रंग बरसे, होली खेले रघुबीरा
indore news : शनि धाम में फाग उत्सव के दौरान होलिका दहन : रंग बरसे, होली खेले रघुबीरा

एक बुराई के दहन का संकल्प लिया गया

इंदौर. गजासीन शनिधाम में  राष्ट्र संत दादू महाराज के सानिध्य में रंगारंग फाग उत्सव मनाया गया. होली आई रे कन्हाई, रंग बरसे, होली खेले रघुबीरा जैसे होली भजनों पर नृत्य करते हुए भक्तों ने भगवान के साथ होली खेली। भक्तो द्वारा अबीर, गुलाल सहित फूलों की पंखुड़ियों से होली खेली गई.

दादू महाराज संस्थान के प्रज्जवल मालवीय, नवीन मंडलोई ने बताया कि भजन गायक तुषार राठौर द्वारा रंगारंग भजनों की प्रस्तुतियां देकर सभी  को नाचने पर मजबूर कर दिया. सभी को ठंडाई प्रसाद भी वितरित किया गया. होली आई रे कन्हाई, रंग बरसे...होली खेले रघुबीरा अवध में होली खेले...जारे हट नट खट ना छोड़ मेरा घूंघट...आदि होली के गीतों पर महिलाएं, पुरुष झूम रहे थे. 

दादू महाराज द्वारा सभी को होली की शुभकामना के साथ होलिका में अपनी एक बुराई को भी स्वाहा करने का संकल्प दिलाया गया. इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व सांसद कृष्णमुरारी मोघे, विधायक मालिनी गौड़, सरिता शर्मा, अलका सैनी, मनोज हार्डिया, दीपक बाबा, पूर्व महापौर डॉ. उमाशशि शर्मा सम्मिलित हुए. अतिथि स्वागत नानेश तायड़े, संदीप अंबेकर, संजय रावल ने किया.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें