indore news : नगर निगम की महिला कर्मचारी ने सहायक आयुक्त पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
इंदौर : इंदौर नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की स्थापना शाखा में कार्यरत एक महिला कर्मचारी ने गुरुवार को नगर निगम के ही एक प्रभारी सहायक आयुक्त पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। उक्त महिला कर्मचारी ने नगर निगम आयुक्त श्रीमती हर्षिका सिंह को शिकायत की है।
महिला कर्मचारी ने आयुक्त को बताया की स्वास्थ्य विभाग स्थापना का प्रभारी होने के चलते उक्त सहायक आयुक्त के केबिन में जब किसी फाइल पर हस्ताक्षर करवाने गई थीं इसी दौरान सहायक आयुक्त ने उसके साथ छेड़छाड़ की। शिकायत मिलने के बाद निगम आयुक्त ने पहले महिलाओं की शिकायतों को सुनने के लिए महिला अधिकारियों और कर्मचारियों की चार सदस्यीय विशाखा कमेटी का गठन किया और उक्त शिकायत को इस समिति को सौंप दिया है।
पूर्व में नगर निगम में गठित विशाखा समिति की प्रभारी उपायुक्त श्रीमती लता अग्रवाल थीं। लेकिन उनके देवास तबादले के बाद उक्त समिति का पुनर्गठन नहीं किया गया था । बताया जाता है कि गुरुवार को ही विशाखा समिति ने महिला कर्मचारी को बुलाकर घटना की पूरी जानकारी ली।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
न्याय की पुनर्कल्पना, नारीवादी दृष्टिकोण एवं मानव तस्करी पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन SVVV, इंदौर में संपन्न