indore news : काल बनकर आई कार... चार को कुचला, एक की मौत
इंदौर.
इंदौर के एलआईजी चौराहे पर जैसे ही सिग्नल खुला, वैसे ही कार की चपेट में एक बाइक सवार आ गया, जो सवार रॉन्ग साइड से निकल रहा था.
इसके अलावा इस व्यस्त चौराहे पर उक्त कार चालक ने तेजी से कार दौड़ाते हुए तीन अन्य लोगों को भी अपनी चपेट में ले लिया. बाइक सवार मालवीय नगर निवासी एजाज पिता आसिफ खान की मौके पर ही मौत हो गई. कार की टक्कर से अन्य गाड़ियों का भी भारी नुकसान हुआ है.
वहीं अन्य घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है. हादसे के बाद चौराहे पर जाम लग गया, जिसे पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद खुलवाया. सड़क पर दूक तक बाइक के टुकड़े और युवक का खून फैल गया था. पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है, वहीं कार भी जब्त कर ली गई.उक्त जानकारी मीडिया को एमआईजी थाने के एसआई सचिन आर्य ने दी.
इंदौर में पुलिस ने जारी किए जरूरी नंबर
रंगपंचमी गेर को देखते हुए इंदौर पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. पुलिस ने इंदौरियों से अपील है कि कोई भी हुड़दंग करे, महिलाओं, युवतियों से छेड़छाड़ करे या नशा करके गाड़ी चलाए तो आप इन नंबरों पर तुरंत फोन करें.
आप पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर (07312522500, 2522501, डायल 100 या फिर क्राइम वॉच के वाट्सएप नंबर 7049124445 पर सूचना दे सकते हैं और किसी भी घटना के वीडियो भी भेज सकते हैं. इंदौर पुलिस ने इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर कर आमजन तक पहुंचाने की अपील भी की है.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पहली बार सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में अनंत चतुर्दशी के दूसरे दिन नहीं मिलेगी छुट्टी : टूटेगी पुरानी परंपरा : इंदौर के सभी न्यायालयों में आज काम-काज होगा
इंदौर में बड़ी-बड़ी प्रतिमाएं तो खूब बैठाओगे... लेकिन, विसर्जन के लिए 'मुंबइया समुद्र' कहां से लेकर आओगे..? : अब थोड़ा थम भी जाओ...
मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एक साल तक इंदौर की मीडिया को कोई बाइट नहीं देंगे