📅 Tuesday, 29 September 2026 | 02:59 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,432.74 ▼ -1,462.96 (-1.98%) • निफ्टी 50: 22,681.50 ▼ -459.00 (-1.98%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,200 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,600 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
इंदौर

इंदौर : MY के जरुरतमंद मरीजों को ब्राह्मण सेवा संगठन द्वारा निशुल्क औषधियों का तोहफा

📅 30 June 2022, 02:08 AM • ✍️ Anil Bagora • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर : MY के जरुरतमंद मरीजों को ब्राह्मण सेवा संगठन द्वारा निशुल्क औषधियों का तोहफा
इंदौर : MY के जरुरतमंद मरीजों को ब्राह्मण सेवा संगठन द्वारा निशुल्क औषधियों का तोहफा

इंदौर : (Anil Bagora...) ब्राह्मण सेवा संगठन के सर्वधर्म सेवा प्रकल्प ‘निरामय सेवा संजीवन’ द्वारा एमवाय अस्पताल में आने वाले आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए चलाए जा रहे निःशुल्क औषधि प्रकल्प में सहायता सीनियर सिटीजन ग्रुप के माध्यम से तेरहवीं बार करीब 32 हजार रुपए मूल्य की औषधियां प्रदान की गई।

संगठन के अध्यक्ष पं. सत्येन्द्र शर्मा एवं मीडिया प्रभारी पं. नीलाभ सुगंधी ने बताया कि संगठन द्वारा समाज बंधुओं के जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ, पूर्वजों की पुण्यतिथि एवं अन्य अवसरों पर इस प्रकल्प के लिए दी जाने वाली राशि से यह सेवा कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर पं. राजेन्द्र शर्मा, पं. जितेन्द्र व्यास, मुकेश शर्मा मामा, अमित शर्मा, अशोक शर्मा, पंकज जोशी, नरेन्द्र दीक्षित, श्रीमती ममता शर्मा, संगीता शर्मा, वर्षा व्यास, सुनीता पाठक, संध्या शर्मा, सीमा शर्मा एवं संतोष शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित थे। संचालन पं. नीलाभ सुगंधी ने किया। अंत में पं. राजेन्द्र शर्मा ने आभार माना।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें