📅 Wednesday, 09 September 2026 | 04:06 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,764.23 ▼ -1,368.57 (-1.80%) निफ्टी 50: 23,431.50 ▼ -347.70 (-1.46%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,050 🥈 चांदी (1kg): ₹223,200 ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
इंदौर

इंदौर निगम दरोगा को जन्मदिन भारी पड़ा : प्रकरण दर्ज

📅 14 June 2020, 06:57 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर निगम दरोगा को जन्मदिन भारी पड़ा : प्रकरण दर्ज
इंदौर निगम दरोगा को जन्मदिन भारी पड़ा : प्रकरण दर्ज

इंदौर । नगर पालिक निगम इंदौर झोन क्रमांक 2 के सहायक दरोगा इंद्रजीत सिंह कंडारे को भारी पड़ गया। खुशी के अवसर पर निगम दरोगा लॉक डाउन के दौरान सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना भूल गए। जन्मदिन के अवसर पर सड़क पर केक काट दिया जबकि प्रशासन की और से मना था। थोड़ी से चुक में पुलिस ने उसके खिलाफ कार्यवाही करते हुए उनके साथ के 4 कर्मचारी भी फंस गये। मिली जानकारी के अनुसार राज मोहल्ला झोन दो पर पदस्थ सहायक दरोगा इंद्रजीत सिंह कंडारे हैं। आज वह अपने सहयोगियों के साथ सड़क पर ही जन्मदिन के साथ ढोली ध्वनि प्रदूषण को बढ़ावा दे रहा था। इंद्रजीत सिंह कंडारे खुशी के मौके पर सड़क पर केक काटकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना भूल गया...और उसी का खामियाजा भुगतना पड़ा। एक बार अंजान में हुई गलती को माफ किया जाना चाहिए, सख्त चेतावनी देकर छोड़ देना चाहिए...उसके द्वारा नियमित रूप से झोन पर कर्तव्यनिष्ठा से काम किया जाता है। ताकि फिर कोई दुबारा गलती ना कर सके। मामले की जानकारी मिलते ही छतरीपुरा पुलिस थाना प्रभारी आर एनएस भदोरिया के नेतृत्व में उसने दरोगा और अन्य कर्मचारियों को हिरासत में लेकर थाने ले आए और उनके खिलाफ धारा 188 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर लिया। 

● पालीवाल वाणी ब्यूरो...✍️

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें