📅 Tuesday, 06 October 2026 | 01:09 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,382.47 ▲ +472.77 (+0.66%) • निफ्टी 50: 22,555.75 ▲ +133.80 (+0.60%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,530 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,400 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
इंदौर

Indore City : बाल स्वास्थ्य जागरूकता को मिली नई दिशा : आईएपी इंदौर शाखा का वार्षिक अधिष्ठापन समारोह संपन्न

📅 29 January 2026, 09:56 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Indore City : बाल स्वास्थ्य जागरूकता को मिली नई दिशा : आईएपी इंदौर शाखा का वार्षिक अधिष्ठापन समारोह संपन्न
Indore City : बाल स्वास्थ्य जागरूकता को मिली नई दिशा : आईएपी इंदौर शाखा का वार्षिक अधिष्ठापन समारोह संपन्न

इंदौर.

इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (आईएपी) इंदौर शाखा का वार्षिक अधिष्ठापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बाल स्वास्थ्य के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना, नवीन चिकित्सा गतिविधियों को साझा करना। वरिष्ठ चिकित्सक, बाल रोग विशेषज्ञ, चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर आईएपी इंदौर की नवनियुक्त अध्य़क्ष डॅा.अनुराधा जैन और कार्यकारिणी ने पदभार ग्रहण किया। नव नियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों के प्रति निष्ठा रखते हुए बाल स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।आईएपी इंदौर शाखा आने वाले समय में बाल स्वास्थ्य के क्षेत्र में नवाचार, सेवा और समर्पण के नए आयाम स्थापित करेगी। मयंक वेलफेयर सोसायटी के चेयरमैन सुरेशसिंह भदौरिया व चिकित्सा अधीक्षक डॅा.स्वाति प्रशांत ने नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. अनुराधा जैन को बधाई दी।   

इंडेक्स हॅास्पिटल की बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अनुराधा जैन ने कहा कि आईएपी की गतिविधियां केवल चिकित्सा तक सीमित नहीं हैं। समाज में बच्चों के संपूर्ण शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विकास के लिए जागरूकता फैलाना भी संगठन की प्राथमिकता है।डॉ. जैन ने बताया कि आगामी सत्र में टीकाकरण, पोषण, नवजात देखभाल, किशोर स्वास्थ्य, स्कूल हेल्थ प्रोग्राम तथा पेरेंट्स काउंसलिंग जैसे विषयों पर नियमित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इसके साथ ही सरकारी एवं निजी संस्थानों के सहयोग से बाल स्वास्थ्य से जुड़े विशेष शिविर भी लगाए जाएंगे।समारोह की मुख्य अतिथि प्रख्यात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नीलम मोहन ने कहा कि बदलती जीवनशैली के कारण बच्चों में स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियां बढ़ रही हैं। ऐसे में आईएपी जैसे संगठनों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें